राष्ट्रीय ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव

31 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2022 तक जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संगठन जनजातीय छात्रों के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी’ कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव का अयोजन किया गया।

उद्देश्यः जनजातीय लोगों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में विकास के समान अवसरों तक पहुंचने में सहायता करना।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस कार्यक्रम की मेजबानी आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिटड्ढूशंस सोसायटी द्वारा की गई। 3 दिवसीय इस सांस्कृतिक उत्सव में देश भर के 1,500 से अधिक एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
  • यह उत्सव एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अनुरूप ईएमआरएस में शिक्षा ग्रहण करने वाले जनजातीय छात्रों के सर्वांगीण विकास को गति देगा, निरंतर सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करेगा।

GK फ़ैक्ट

  • एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 1997-98 में प्रारंभ किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य