इंडिया मेड-टेक एक्सपो, 2023

17-19 जनवरी, 2023 तक नई दिल्ली के एयरोसिटी ग्राउंड पर सरकार द्वारा अब तक की पहली प्रदर्शनी ‘इंडिया मेड-टेक एक्सपो’ का आयोजन कर रही है। पहले इसका आयोजन 9-11 दिसंबर, 2022 को होना था।

उद्देश्यः इस नेटवर्क के लिये अवसरों का सृजन, भारत में इस सेक्टर के और विश्व स्तर पर इसके योगदान की क्षमता में विकास के लिये सहयोग करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • तीन दिन चलने वाली आईएमटीई अपने तरह की पहली प्रदर्शनी है, जिसका आयोजन केंद्र सरकार के अधीन औषधि-विज्ञान विभाग कर रहा है। इसके आयोजन में चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ सहयोग कर रहे हैं। प्रदर्शनी के आयोजन में फिक्की समन्वय कर रहा है।
  • 30 सितंबर, 2022 को इंडिया मेड-टेक एक्सपो की वेबसाइट लॉन्च की गई थी और कार्यक्रम का परिचय-प्रपत्र भी जारी किया गया था।
  • प्रस्तावित एक्सपो दुनिया के सामने चिकित्सा उपकरण इको-सिस्टम का पूरा परिदृश्य प्रस्तुत करेगा तथा भारतीय चिकित्सा-प्रौद्योगिकी सेक्टर को ब्रांड के रूप में प्रदर्शित करेगा।

महत्वपूर्ण आंकड़े

  • भारत में चिकित्सा उपकरण सेक्टर का मौजूदा बाजार अनुमानतः 11 अरब अमेरिकी डॉलर है।
  • भारत में इस सेक्टर की विकास-स्थिति पिछले दशक के मद्देनजर चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर (compound annual growth rate) का 10-12 प्रतिशत है। इसमें यह क्षमता है कि 2030 तक यह 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है।

राष्ट्रीय परिदृश्य