वनलाइनर समसामयिकी

  • सतत पर्यटन पर मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किसने किया? - यूएनईपी
  • 24 नवंबर, 2022 को गोवा के प्रसिद्ध चित्रकार एंतोनियो जेवियर त्रिनदादे द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की कौन सी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन अद्वैत गडनायक और पुर्तगाल के राजदूत महामहिम कार्लोस परेरा मार्केस द्वारा किया गया? - नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट
  • 10 से 12 नवंबर, 2022 तक 18वें अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है? - केरल के कोच्चि शहर
  • हाल ही में भारत की सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड के कितने दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया?- 6 दोषियों को
  • हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय पैनल का गठन किया है, पैनल की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी? - डॉ. के राधाकृष्णन
  • 26 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में किन 5 देशों के उच्चायुक्त और राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए? - युगांडा, वियतनाम, ईरान, स्वीडन तथा बेल्जियम
  • हाल ही में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य से सशक्त करने और देश का मजबूत भविष्य निर्मित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने किसके साथ भागीदारी की है? - आर्ट ऑफ लिविंग
  • 31 अक्टूबर, 2022 को किसने ‘बीआईएस मानकीकरण चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए आईआईटी कानपुर, आईआईटी धनबाद और एनआईटी राउरकेला के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? - भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने
  • 31 अक्टूबर, 2022 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की कौन-सी जयंती मनाई गई? - 147वीं
  • 6 नवम्बर, 2022 को आधुनिक भारतीय समाज के जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय के 250वीं जयंती पर उनके जीवन पर आधारित ‘नृत्य-नाटिका’ का दो दिवसीय मोहक और भव्य प्रदर्शन कहां आयोजित किया गया? - कर्त्तव्य पथ और इंडिया गेट (सेंट्रल विस्टा)
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (मुरादाबाद और अमरोहा जिले के मुरादाबाद एवं काशीपुर बाईपास सहित) को जोड़ने वाले कौन से राष्ट्रीय राजमार्ग के मुरादाबाद-ठाकुरवाड़ा-काशीपुर खंड के लिए 1841-92 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड के तहत सुधार और उन्नयन कार्य स्वीकृत किया गया है? - राष्ट्रीय राजमार्ग-734
  • 7 अप्रैल, 2022 को टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर किस देश के साथ कैंसर चिकित्सा में सुधार के लिए कैंसर रोगी नेविगेशन कार्यक्रम के भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे? - इंडोनेशिया
  • हाल ही में नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के स्वायत्त संस्थानों (आईआईटीएम, आईएनसीओआईएस, एनसीईएसएस, एनसीपीओआर और एनआईओटी) की पहली संयुक्त समिति बैठक की अध्यक्षता किसने की? - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने
  • हाल ही में किस मन्त्रलय द्वारा सभी के लिए परिवहन चुनौती के दूसरे चरण और नागरिक अनुभूति सर्वेक्षण-2022 का शुभारंभ किया गया? - आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय
  • हाल ही में सरकार ने मानव/जानवरों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरों और जोखिम को देखते हुए किसके उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है? - हर्बिसाइड ग्लाइफोसेट
  • हाल ही में यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों से कौन-सी गाइडलाइंस अपनाने को कहा है? - प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस
  • अमेरिका में बेली के- एशफोर्ड मेडल से सम्मानित पहले भारतीय वैज्ञानिक कौन बन गए हैं? - डॉ. सुभाष बाबू
  • हाल ही में किस आयोग ने साइबर स्पेस में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल शक्ति अभियान 4.0 लॉन्च किया है? - राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)
  • हाल ही में किस सरकार के द्वारा सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2022 का मसौदा जारी किया गया है? - केंद्र सरकार द्वारा
  • 9 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का उद्घाटन कहा किया गया? - गोवा के पणजी में
  • 5-9 नवंबर, 2022 तक नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार के आधिकारिक दौरे पर रहे? - जापान
  • च्म्ब् (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग) आर्थिक नेताओं की बैठक कहां की गई? - बैंकॉक
  • रेल मंत्रालय के अनुसार भारत की सबसे लंबी ट्रेन, डिब्रूरूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस, सप्ताह में कितनी बार चलेगी? - दो बार
  • 18-20 नवंबर, 2022 को ‘आसियान इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल’ का दूसरा संस्करण कहां आयोजित किया गया है? - नई दिल्ली
  • हाल ही में सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में किसको शामिल करने की अधिसूचना जारी की? - कोरोनरी स्टेंट

राष्ट्रीय परिदृश्य