2 समुद्रतट ‘ब्लू बीच’ सूची में शामिल

हाल ही में लक्षद्वीप के मिनिकॉय थुंडी और कदमत समुद्रतट को ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। ‘ब्लू बीच’ दुनिया के सर्वाधिक स्वच्छ समुद्र तटों को दिया जाने वाला एक ‘इको-लेबल’ है।

उद्देश्यः पर्यावरणीय शिक्षा, पर्यावरणीय संरक्षण और अन्य चिरस्थायी विकास पद्धतियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में निरंतरता को बढ़ावा देना है।

भारत के 12 समुद्र तट ब्लू बीच सूची में शामिल है, जो इस प्रकार हैं-

क्र.

समुद्रतट

संबंधित राज्य

1.

ईडन

पुडुचेरी

2.

कोवलम

तमिलनाडु

3.

राधानगर

अंडमान और निकोबार

4.

गोल्डन

ओडिशा

5.

रुशिकोंडा

आंध्र प्रदेश

6.

कप्पड

केरल

7.

पादुबिद्री

कर्नाटक

8.

कासरकोड

कर्नाटक

9.

घोघला

दीव

10.

शिवराजपुर

गुजरात

11.

कदमत बीच

लक्षद्वीप

12.

मिनिकॉय थुंडी बीच

लक्षद्वीप

इको-लेबल-ब्लू फ्लैग

  • डेनमार्क की फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (एफईई) की ओर से वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल-ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया जाता है।
  • इसे प्राप्त करने के लिए पर्यावरण, शैक्षिक, सुरक्षा-संबंधी और पहुंच-संबंधी मानदंडों की एकश्रृंखला को पूरा करना और उन्हें बरकरार रखा जाना आवश्यक है।

राष्ट्रीय परिदृश्य