गंगा उत्सव - नदी महोत्सव

4 नवंबर, 2022 को ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ (National Mission for Clean Ganga- NMCG) द्वारा नई दिल्ली में ‘गंगा उत्सव-नदी महोत्सव-2022’ के छठे संस्करण का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • ‘गंगा उत्सव-नदी महोत्सव 2022’ का मुख्य उद्देश्य भारत की सभी नदियों (नदी उत्सव) को मनाना है। एनएमसीजी 2017 से हर साल 4 नवंबर को गंगा उत्सव मना रहा है। वर्ष 2008 में इसी दिन गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था।
  • गंगा उत्सव 2022 आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित है, जिसे भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इसलिए अगस्त 2023 तक गंगा और इसकी सहायक नदियों के बेसिन वाले शहरों/कस्बों में 75 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य