गोवा समुद्री संगोष्ठी-2022

31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2022 तक ‘गोवा समुद्री संगोष्ठी’ का चौथा द्विवार्षिकी संस्करण गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज (एनडब्ल्यूसी) द्वारा आयोजित किया गया।

विषय-‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियां: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढांचे में परिवर्तित करना’।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस अभ्यास में भारत के अलावा बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड से सामुद्रिक बल शामिल हुए।
  • भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2016 में संकल्पित और स्थापित, जीएमएस भारत और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के प्रमुख समुद्री देशों के बीच सहयोगात्मक सोच, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है।

राष्ट्रीय परिदृश्य