41वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

14 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वां ‘भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (आईआईटीएफ) शुरू हुआ। यह मेला 27 नवंबर, 2022 तक चलेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेले का उद्घाटन किया। वर्ष 2022 के व्यापार मेले की थीम ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ है।
  • इस कार्यक्रम में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं।
  • मेले में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र भागीदार राज्य हैं।
  • उत्तर प्रदेश और केरल फोकस राज्य के रूप में भाग ले रहे हैं।
  • इस मेले में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, यूएई और यूके सहित 12 देश भाग ले रहे हैं।
  • यह एक वार्षिक मेला है, जो दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह मेला पहली बार दिल्ली में वर्ष 1980 में आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य