कॉप 27 में भारतीय मंडप का उद्घाटन

6 से 18नवंबर, 2022तक मिस्र में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की 27वीं बैठक (COP-27) में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव नेभारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

भारतीय मंडप का विषय हैः ‘लाइफ-पर्यावरण के लिए जीवनशैली’

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मंडप के डिजाइन में मार्गदर्शक विचार यह है कि सदियों से भारतीय सभ्यताओं ने स्थायी जीवन शैली का अभ्यास और नेतृत्व किया है। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के अनुकूल आदतें शामिल हैं।
  • प्रतीक चिह्नः मंडप के प्रतीक में हरे रंग का उपयोग किया गया है, यह हरा रंग हरी-भरी धरती का सूचक है।
  • परिधिः प्रतीक के परिधि पर अलंकृत पत्ती, प्रकृति का प्रतिनिधित्व करती है और यह प्रतीक यह प्रदर्शित करता है कि भारत सरकार की विभिन्न पहलों के माध्यम से प्रकृति के साथ संतुलन और तालमेल कैसे बैठाया जा सकता है।
  • मध्य भागः प्रतीक चिह्न का मध्य भाग सूर्य के साथ संतुलित प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें पेड़, पहाड़, पानी और जैव-विविधता शामिल है।
  • यह नारा जीवन के मूल संदेश फ्सर्वे भवन्तु सुखिनःय् यानी सभी के सुख की कामना से प्रेरित है।

राष्ट्रीय परिदृश्य