राष्ट्रपति का पहला पूर्वोत्तर दौरा

2 से 5 नवंबर, 2022 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम राज्यों की यात्रा पर रहीं। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर रंग्पो में पश्चिम बंगाल और सिक्किम को जोड़ने वाले अटल सेतु और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • इनमें पूर्वी सिक्किम में सम्पर्क सड़कों सहित दो लेन की चिसोपानी सुरंग और दक्षिण सिक्किम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रवांग्ला में गंजू लामा महिला छात्रवास शामिल हैं।
  • राष्ट्रपति ने पूर्वी सिक्किम के खामडोंग में ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान’(National Institute of Technology) की आधारशिला रखी।
  • उन्होंने पूर्वी सिक्किम के सिंग्तम में जिला अस्पताल और दक्षिण सिक्किम के नाम्ची में ‘ब्रह्माकुमारी अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केंद्र’ का उद्घाटन शामिल है।
  • सिक्किम में राष्ट्रपति ने एक स्थानीय नृत्य मंडली के सदस्यों के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई।

महत्वपूर्ण आंकड़े

  • पूर्वोत्तर में 4,000 किमी सड़कें, 2,011 किमी की 20 रेलवे परियोजनाएं और 15 हवाई कनेक्टिविटी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।
  • भारत में गंगा, ब्रह्मपुत्र व बराक नदियों के राष्ट्रीय जलमार्ग गंगा नदी पर NW-1, ब्रह्मपुत्र पर NW-2 और बराक पर NW-16 बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिये विकास कार्य अपने चरण में हैं।
  • सरकार द्वारा मल्टीमॉडल हब, जिसमें पांडु में एक जहाज मरम्मत बंदरगाह, चार पर्यटक घाट और गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र पर 11 फ्लोटिंग टर्मिनल शामिल हैं।

राष्ट्रीय परिदृश्य