इंडिया केम - 2022

2 नवंबर, 2022 को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा नई दिल्ली में 12वीं द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और ‘इंडिया केम-2022’ का उद्घाटन किया गया।

विषयः ‘‘विजन 2030: केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया’।

महत्वपूर्ण तथ्यः

  • यह आयोजन विशेष रूप से पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्रों (पीसीपीआईआर) में निवेश के अवसरों को भी उजागर करेगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • विभाग फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से इंडिया केम के 12वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।
  • इंडिया केम 2022 के दौरान ग्लोबल सीईओ, राउंड टेबल जैसे कार्यक्रम; भारतीय रसायन और पेट्रोरसायन पर सम्मेलन; अर्गो-रसायन उद्योग; प्लांट मशीनरी, पंप और वाल्व; भारत-अमेरिका, भारत-यूरोपीय संघ और भारत-पूर्व-एशिया तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के रसायन और पेट्रोकेमिकल्स फोरम आयोजित हुए।

GK फ़ैक्ट

  • भारतीय रसायनों के निर्यात में वर्ष 2013-14 की तुलना में 2021-22 में 106 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई है।
  • 2021-22 के लिए भारत के रसायनों का निर्यात 29,296 मिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 2013-14 में भारत का रासायनिक निर्यात 14,210 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।

राष्ट्रीय परिदृश्य