शिल्प समागम-2022

2 नवंबर, 2022 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ‘शिल्प समागम-2022’ का उद्घाटन किया। इसका आयोजन 1 से 15 नवंबर, 2022 तक हुआ।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 15 दिनों तक दिल्ली हाट, आईएनए में चलने वाले इस शिल्प समागम-2022 (01-15 नवंबर) विपणन प्रदर्शनी के दौरान, 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई, जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-

शिल्प/उत्पाद

राज्य

हैंडलूम कार्य, मधुबनी पेंटिंग

बिहार

लकड़ी की नक्काशी वाला कपड़ा, नरम खिलौने, चिकन वर्क, बनारसी साड़ी

उत्तर प्रदेश

पीतल के उत्पाद, माहेश्वरी चंदेरीबाग प्रिंट सूट, ड्रेस सामग्री, साड़ी और अचार

मध्य प्रदेश

वस्त्र-परिधान

दिल्ली

पोशाक सामग्री (गुजराती कढ़ाई), कच्छ शिल्प, बीड वर्क

गुजरात

आरी वर्क, सोजनी वर्क, कश्मीरी शॉल

जम्मू और कश्मीर

खेस, लोई, दरी, शॉल, ड्रेस सामाग्री, जैकेट, कुर्ता और शर्ट आदि

उत्तराखंड

GK फ़ैक्ट

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार वर्ष 2001 से लाभार्थियों के लिए दिल्ली हाट, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) और सूरज कुंड शिल्प मेला में प्रदर्शनी का आयोजन करके अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों से संबंधित लाभार्थियों को विपणन मंच प्रदान कर रहा है।

राष्ट्रीय परिदृश्य