Current Affairs Questions

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र

हाल ही में निम्न में से किसने हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के साथ सहयोग किया है?

A
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
B
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
C
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
D
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL)

संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार

कर्नाटक की किस महिला पर्यावरण कार्यकर्ता को संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

A
सुनीता हेगड़े
B
दिव्या हेगड़े
C
रवीना हेगड़े
D
सोमैया सिंह

भारतीय सौर ऊर्जा निगम

हरित ऊर्जा के लिए किस भारतीय निजी कंपनी ने SECI (Solar Energy Corporation of India) के साथ 4,667 मेगावाट की आपूर्ति के लिए समझौता किया है?

A
टाटा पावर
B
रिलायंस पावर
C
Adani Green Energy Ltd
D
जिंदल पावर

बीएमडब्ल्यू

भारत की किस कंपनी ने भारत में बीएमडब्ल्यू (BMW’s) के मोटरसाइकिल ब्रांड के साथ इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विकसित करने का समझौता किया?

A
बजाज
B
हीरो मोटर कॉर्प
C
टीवीएस मोटर कंपनी
D
ऑल इलेक्ट्रिक

​CECA और CEPA के मध्य अंतर

CECA और CEPA के मध्य अंतर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. CECA का तात्पर्य ‘व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता’ (Comprehensive Economic Cooperation Agreement) होता है, जबकि CEPA का तात्पर्य ‘व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता’ (Comprehensive Economic Partnership Agreement) से है।
  2. CECA और CEPA के बीच प्रमुख “तकनीकी” अंतर यह है कि ‘व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते’ (CECA) में ‘नकारात्मक सूची’ और टैरिफ दर कोटा (TRQ) में शामिल मदों को छोड़कर, सूचीबद्ध/सभी वस्तुओं पर चरणबद्ध तरीके से केवल “टैरिफ में कमी/उन्मूलन” को शामिल किया जाता है।
  3. आमतौर पर, किसी देश के साथ पहले ‘व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते’ (CECA) पर हस्ताक्षर किए जाते हैं और उसके बाद ‘व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता’ (CEPA) के लिए बातचीत शुरू की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं

जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम

जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of People’s Act), 1951 की धारा 10 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग के दोषी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोकती है।
  2. RPA की धारा 123(3A) और 125 चुनावों के संदर्भ में जाति, धर्म, समुदाय, जाति या भाषा के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने पर रोक लगाती हैं और इसे भ्रष्ट चुनावी कृत्य के अंतर्गत शामिल करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2
D
इनमें से कोई नहीं

तब्‍लीगी जमात

तब्लीगी जमात के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वस्तुतः ‘तब्लीगी जमात’ (Tablighi Jamaat) अर्थ, धर्म का प्रसार करने वाला समाज होता है। यह एक रूढ़िवादी मुस्लिम संगठन है।
  2. यह एक शिया इस्लाम धर्म-प्रचारक आंदोलन है। इसका उद्देश्य आम मुसलमानों तक पहुंचना और विशेष रूप से अनुष्ठान, पोशाक और व्यक्तिगत व्यवहार के मामलों में उनके विश्वास को पुनर्जीवित करना है।
  3. बांग्लादेश, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर सहित विभिन्न देशों में इसका महत्वपूर्ण आधार है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं

​सत्रावसान

सत्रावसान (Prorogation) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सत्रावसान शब्द का अर्थ संविधान के अनुच्छेद 85(2)(ए) के तहत राष्ट्रपति द्वारा दिये गए आदेश द्वारा सदन के एक सत्र की समाप्ति से है।
  2. सत्रावसान सदन की बैठक और सत्र दोनों को समाप्त करना है और आमतौर पर यह पीठासीन अधिकारी द्वारा सदन को अनिश्चित काल के लिये स्थगित करने के कुछ दिनों के भीतर किया जाता है।
  3. राष्ट्रपति सत्र के सत्रावसान के लिये एक अधिसूचना जारी करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
1,2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं

नव भारत साक्षरता अभियान

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 से 100 प्रतिशत साक्षरता के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है, इस अभियान का नाम क्या है?

A
स्वच्छ भारत अभियान
B
नव भारत साक्षरता अभियान
C
ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान
D
इनमें से कोई नही

​ईएसजी फंड

ईएसजी फंड (ESG Funds)के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ईएसजी (ESG) तीन शब्दों अर्थात् पर्यावरण (Environment), सामाजिक (Social) और शासन (Governance) का संयोजन है।
  2. यह एक तरह का म्यूचुअल फंड है। इसमें निवेश स्थायी रूप से सतत् निवेश (Sustainable Investing) या सामाजिक रूप से उत्तरदायी निवेश (Socially Responsible Investing) के साथ किया जाता है।
  3. इस फंड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा विनियमित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,261-1,270 of 4,679 items.