67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019

  • 31 Mar 2021

22 मार्च, 2021 को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 की घोषणा की गई।

  • प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म, ‘मरक्कर-अराबिक्काडालिन्ते-सिम्हम’ (Marakkar Arabikkadalinte Simham) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘एन इंजीनियर्ड ड्रीम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

अन्य पुरस्कार:

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनोज बाजपेयी (हिंदी फिल्म-भोंसले) एवं धनुष (तमिल फिल्म-असुरन)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कंगना रनौत (हिंदी फिल्म-मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - संजय पूरन सिंह चौहान (हिंदी फिल्म- बहत्तर हूरें)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - विजया सेतुपथी (तमिल फिल्म- सुपर डीलक्स)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - पल्लवी जोशी (हिंदी फिल्म- द ताशकंत फाइल्स (The Tashkent Files)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - छिछोरे (निर्देशक- नितेश तिवारी)
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - आनंदी गोपाल (मराठी)
  • भरपूर मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - महर्षि (तेलुगु)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक - बी. प्राक (गीत-तेरी मिट्टी) (हिंदी फिल्म- केसरी)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका - सावनी रविंद्र (गीत-रानपेटाला) (मराठी फिल्म- बारदो)
  • पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - वाटर बरियल (Water Burial)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म - कस्तूरी (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत - गीतकार प्रभा वर्मा (मलयालम फिल्म कोलांबी के गीत 'अरोडम परायुका वैय्या')
  • राष्ट्रीय अखंडता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार - ताजमल (मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी - गिरीश गंगाधरन (मलयालम फिल्म- जल्लीकट्टू)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी - राजू सुंदरम (तेलुगु फिल्म- महर्षि)
  • विशेष ज्यूरी पुरस्कार- ‘ओथ्था सेरूप्पु साइज-7’ (तमिल)
  • सर्वाधिक फिल्म-अनुकूल राज्य पुरस्कार - सिक्किम
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार - 'ए गांधियन अफेयर: इंडियाज क्युरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' (A GANDHIAN AFFAIR: INDIA’S CURIOS PORTRAYAL OF LOVE IN CINEMA) (संजय सूरी- अंग्रेजी)