Current Affairs Questions

​रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. DRDO की स्थापना वर्ष 1958 में रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDEs) तथा तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय (DTDP) के संयोजन के बाद की गई थी।
  2. DRDO वर्तमान में 50 प्रयोगशालाओं का एक समूह है जो रक्षा प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- वैमानिकी, शस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, लड़ाकू वाहन, इंजीनियरिंग प्रणालियाँ, इंस्ट्रूमेंटेशन, मिसाइलें, उन्नत कंप्यूटिंग और सिमुलेशन, विशेष सामग्री, नौसेना प्रणाली, लाईफ साइंस, प्रशिक्षण, सूचना प्रणाली तथा कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

विश्व युद्ध अनाथ दिवस

विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है?

A
18 जनवरी
B
9 जनवरी
C
6 जनवरी
D
7 जनवरी

​अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से कौन से देश नए सदस्य के रूप में जुड़ गए हैं?

A
जमैका और बारबोडोस
B
बांग्लादेश और पाकिस्तान
C
एंटीगुआ और बारबुडा
D
केन्या और कनाडा

परमाणु ऊर्जा संयंत्र

किस यूरोपीय देश की सरकार ने हाल ही में आगामी तीन वर्षों (वर्ष 2025 तक) में देश के सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने की घोषणा की है?

A
ब्रिटेन
B
जर्मनी
C
बेल्जियम
D
फ्रांस

भारत का वार्षिक निर्यात

वर्ष 2021-22 के लिए भारत का वार्षिक निर्यात लक्ष्य कितना है?

A
$400 बिलियन
B
$500 बिलियन
C
$300 बिलियन
D
$600 बिलियन

​दक्षिण ध्रुव पर अकेले पहुँचने वाली पहली अश्वेत महिला

दक्षिण ध्रुव पर अकेले पहुँचने वाली पहली अश्वेत महिला निम्न में से कौन बन गयी हैं?

A
अनिता आनंद
B
प्रियंका सिंह
C
साक्षी सरकार
D
प्रीत चंडी

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

आर्थिक रूप से पिछड़े (EWS ) कोटा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 10% EWS कोटा 103वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन करके पेश किया गया था।
  2. इससे संविधान में अनुच्छेद 15 (6) और अनुच्छेद 16 (6) को सम्मिलित किया गया।
  3. यह केवल केंद्र सरकार को समाज के EWS को आरक्षण प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?


A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​पीएम एक्सीलेंस अवार्ड

पीएम एक्सीलेंस अवार्ड किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?

A
खेल के क्षेत्र में
B
विज्ञान के क्षेत्र में
C
लोक प्रशासन के क्षेत्र में
D
संगीत के क्षेत्र में

फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत में कृषि उत्पादों संबंधी विपणन सहकारी समितियों का एक शीर्ष संगठन है।
  2. इसकी स्थापना 2 अक्टूबर, 2008 को हुई थी और यह बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत है।
  3. NAFED अब भारत में कृषि उत्पादों के लिये सबसे बड़ी खरीद एवं विपणन एजेंसियों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

रामनाथ गोयनका पुरस्कार

जर्नलिज्म की कैटेगरी में किसे रामनाथ गोयनका पुरस्कार प्रदान किया गया है?

A
विनोद कुमार
B
जिशान ए लतीफ
C
रवीन्द्र प्रभात
D
रवीश कुमार
Showing 1,151-1,160 of 4,679 items.