Current Affairs Questions

​जीआई टैग

जीआई टैग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI), मुख्यतः, किसी एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित, कृषि, प्राकृतिक अथवा निर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक वस्तुएं) होते हैं।
  2. किसी भौगोलिक संकेतक का पंजीकरण 15 साल की अवधि तक के लिए वैध होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

न्यायिक समीक्षा

भारत में ‘न्यायिक समीक्षा’ की स्थिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में न्यायिक समीक्षा की शक्ति का स्रोत भारतीय संविधान है (संविधान के अनुच्छेद 13, 32, 136, 142 और 147)।
  2. न्यायिक समीक्षा की शक्ति का प्रयोग संविधान के भाग-तीन में प्रदत्त मूल अधिकारों की रक्षा करने और इन्हें प्रवर्तित करने के लिए किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

सुशासन दिवस

हाल ही में केन्द्र सरकार ने सुशासन दिवस (Good Governance Day) किस दिन मनाया?

A
25 दिसम्बर
B
24 दिसम्बर
C
22 दिसम्बर
D
26 दिसम्बर

बंदरगाह

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत के प्रमुख बंदरगाह भारतीय संविधान की संघ सूची के अंतर्गत आते हैं और भारतीय बंदरगाह अधिनियम, 1908 व प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के तहत प्रशासित हैं।
  2. देश में 18 प्रमुख बंदरगाह और 250 गैर-प्रमुख बंदरगाह (छोटे बंदरगाह) हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

भुलाए जाने का अधिकार

भारतीय संदर्भ में ‘भुलाए जाने का अधिकार’ के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘भुलाए जाने का अधिकार’ (Right to be Forgotten), व्यक्ति के ‘निजता के अधिकार’ के दायरे में आता है।
  2. वर्ष 2017 में, सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने एक ऐतिहासिक फैसले (पुत्तुस्वामी मामले) में ‘निजता के अधिकार’ को एक ‘मौलिक अधिकार’ (अनुच्छेद 21 के तहत) घोषित कर दिया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

अधिकार संरक्षण विधेयक, 2021

हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021 पारित किया?

A
उत्तराखंड
B
हिमाचल प्रदेश
C
कर्नाटक
D
मध्य प्रदेश

ट्रांसजेंडर

हाल ही में किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडरों को पुलिस में 1 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

A
पंजाब
B
उत्तराखंड
C
कर्नाटक
D
केरल

पांचवां सिद्ध दिवस

हाल ही में पांचवां सिद्ध दिवस किस दिन मनाया गया है जो कि एक भारतीय प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है?

A
22 दिसम्बर
B
23 दिसम्बर
C
25 दिसम्बर
D
24 दिसम्बर

महिला कमांडो

हाल ही में केंद्र सरकार ने किस कैटेगरी में महिला कमांडो को शामिल करने की घोषणा की है?

A
जेड सुरक्षा
B
जेड प्लस सुरक्षा
C
वाई सुरक्षा
D
वाई प्लस सुरक्षा

बीएस-VI ईंधन मानदंड

बीएस-VI ईंधन मानदंड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत स्टेज (BS) मोटर वाहनों से वायु प्रदूषकों के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिये भारत सरकार द्वारा स्थापित उत्सर्जन मानक है।
  2. भारत सीधे BS-IV से BS-VI मानदंडों में स्थानांतरित हो गया। BS-VI वाहनों में स्विच वर्ष 2022 में होना था, लेकिन खराब हवा की स्थिति को देखते हुए इस कदम को चार वर्ष आगे बढ़ा दिया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,191-1,200 of 4,679 items.