Current Affairs Questions

पश्मीना

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अनुसार, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने कच्चे पश्मीना ऊन के प्रसंस्करण और बुनाई के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर जिलों से 4 खादी संस्थानों को शामिल किया है। पश्मीना को पश्मीना बकरियों' से प्राप्त किया जाता है। इन बकरियों को आम तौर पर ग्रेटर लद्दाख के चांगथांगी क्षेत्र में किस खानाबदोश समुदाय द्वारा पाला जाता है?

A
चांगपा
B
भोटिया
C
भील
D
गौंड

बालकृष्ण दोषी को ‘रॉयल गोल्ड मेडल 2022’

प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को 'रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स' (Royal Institute of British Architects: RIBA) द्वारा ‘रॉयल गोल्ड मेडल 2022’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। दोषी को किस वर्ष प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

A
वर्ष 2017
B
वर्ष 2018
C
वर्ष 2019
D
वर्ष 2020

​इंडियन डेज़र्ट कैट

इंडियन डेज़र्ट कैट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इंडियन डेज़र्ट कैट को एशियाटिक वाइल्ड कैट या एशियन स्टेपी वाइल्ड कैट के नाम से भी जाना जाता है।
  2. यह आमतौर पर राजस्थान के थार रेगिस्तान का एक प्राणी है और झाड़ीदार रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है।
  3. यह बिल्ली पश्चिमी भारत के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​पन्ना टाइगर रिजर्व

पन्ना टाइगर रिजर्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पन्ना टाइगर रिज़र्व की स्थापना 2011 में हुई थी।
  2. केन-बेतवा नदी को जोड़ने की परियोजना टाइगर रिज़र्व के भीतर से गुजरेगी।
  3. मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर ज़िलों में लगभग 576 वर्ग किलोमीटर में फैले पन्ना टाइगर रिज़र्व (Panna Tiger Reserve) में बाघों की वर्तमान आबादी 55 तक पहुँच गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​इस्लामिक सहयोग संगठन

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. OIC, वर्ष 1989 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, वर्तमान में इसमें 77 सदस्य देश सम्मिलित हैं।
  2. यह संयुक्त राष्ट्र संघ के पश्चात दूसरा सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है।
  3. इसका स्थायी सचिवालय सऊदी अरब के जेद्दाह में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​डेरिवेटिवस

डेरिवेटिवस (Derivatives) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. डेरिवेटिव वे उपकरण हैं जिनमें ऋण लिखत शेयर, ऋण, जोखिम लिखत या किसी अन्य प्रकार की सुरक्षा अंतर के लिये अनुबंध, जो अंतर्निहित प्रतिभूतियों की कीमतों के मूल्य/सूचकांक से अपना मूल्य प्राप्त करते हैं, से प्राप्त सुरक्षा शामिल है।
  2. वित्त क्षेत्र में डेरिवेटिव्स एक अनुबंध है जो एक अंतर्निहित इकाई के प्रदर्शन से अपना मूल्य प्राप्त करता है। यह अंतर्निहित इकाई एक परिसंपत्ति, सूचकांक या ब्याज दर हो सकती है और इसे अक्सर "अंतर्निहित" कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2 दोनों
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी इंडेक्स 2021

हाल ही में जारी ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी इंडेक्स 2021 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ?

A
क्यूबा
B
जर्मनी
C
अमेरिका
D
स्वीडेन

आरबीआई बैंक

हाल ही में आरबीआई ने निम्न में से किसको अनुसूचित बैंक का दर्जा प्रदान किया है?

A
एयरटेल पेमेंट्स बैंक
B
पेटीएम पेमेंट्स बैंक
C
फ्रीचार्ज वॉलेट
D
मोबिकविक वॉलेट

​भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1999 को स्थापित एक संवैधानिक निकाय है।
  2. सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना और प्रतिभूति बाज़ार को बढ़ावा देना एवं विनियमित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक

इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. दिसंबर 1993 में जेद्दा में आयोजित मुस्लिम देशों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन में की गई घोषणा के अनुसरण में इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के रूप में की गई तथा बैंक द्वारा अक्टूबर 1995 से औपचारिक रूप सेकार्य शुरू किया गया।
  2. बैंक का उद्देश्य सदस्य देशों और मुस्लिम समुदायों के आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति को व्यक्तिगत रूप से और साथ ही संयुक्त रूप से शरीयत के सिद्धांतों अर्थात् इस्लामिक कानून के अनुसार बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,301-1,310 of 4,679 items.