Current Affairs Questions

Marginal Cost Of Funds Based Lending Rates (MCLR)

Consider the following statements with reference to the Marginal Cost of Funds based Lending Rates (MCLR):

  1. MCLR, which came into effect from April 1, 2016, is the minimum rate below which banks are not permitted to lend.
  2. MCLR is calculated on the basis of Cash Reserve Ratio, marginal cost of funds, tenor premiums and operational cost of the bank.
  3. If the cost of funds goes up, the MCLR increases, and the loans linked to any MCLR tenor get more expensive.

Which of the statements given above is/are correct?

A
1 and 2
B
Only 3
C
2 and 3
D
1, 2 and 3

​हीटवेव के लिये मानदंड

हीटवेव के लिये मानदंड के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों के लिये कम-से-कम 45 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम-से-कम 35डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  2. यदि किसी स्थान का सामान्य अधिकतम तापमान 40°C से कम या उसके बराबर है, तो सामान्य तापमान से 5°C से 6°C की वृद्धि को हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
  3. सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि को भीषण हीटवेव की स्थिति माना जाता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक वायरल ज़ूनोटिक रोग (Zoonotic Disease- जानवरों से मनुष्यों में संचरण होने वाला रोग) है और बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के रूप में पहचाना जाता है, इसलिये इसे मंकीपॉक्स नाम दिया गया है। यह भारत की स्थानिक बीमारी है।
  2. मंकीपॉक्स वायरस के स्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले जानवरों में बंदर और वानर, विभिन्न प्रकार के कृतंक (चूहों, गिलहरियों तथा प्रैरी कुत्तों सहित) एवं खरगोश शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिये गठबंधन

आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिये गठबंधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह गठबंधन राष्ट्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और कार्यक्रमों, बहुपक्षीय विकास बैंकों तथा वित्तपोषण तंत्र, निजी क्षेत्र आदि की एक बहु-हितधारक वैश्विक भागीदारी है।
  2. भारत के प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (UN Climate Action Summit) में अपने भाषण के दौरान CDRI का शुभारंभ किया था।
  3. CDRI का सचिवालय पेरिस,फ्रांस में स्थित है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​उष्णकटिबंधीय तूफानों

उष्णकटिबंधीय तूफानों के बनने और उनके तीव्र होने हेतु अनुकूल परिस्थितियाँ हैं:

  1. 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली एक बड़ी समुद्री सतह।
  2. कोरिओलिस बल की उपस्थिति।
  3. ऊर्ध्वाधर/लंबवत हवा की गति में छोटे बदलाव।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​टिशू कल्चर

टिशू कल्चर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह ‘उपयुक्त विकास माध्यम’ में पौधे के ऊतक के एक छोटे से टुकड़े से या पौधे की बढ़ती युक्तियों से कोशिकाओं को हटाकर नए पौधों के उत्पादन की एक प्रक्रिया है।
  2. इस प्रक्रिया में ‘विकास माध्यम’ या ‘कल्चर सॉल्यूशन’ बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसका उपयोग पौधों के ऊतकों को उगाने के लिये किया जाता है और इसमें 'जेली' के रूप में पौधों के विभिन्न पोषक तत्त्व होते हैं जिन्हें पौधों के हार्मोन के रूप में जाना जाता है जो पौधों की वृद्धि के लिये आवश्यक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता अनुच्छेद 21

प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता अनुच्छेद 21 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता: अनुच्छेद 21 में घोषणा की गई है कि किसी व्यक्ति को उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जाएगा अन्यथा नहीं। यह अधिकार नागरिकों और गैर-नागरिकों दोनों के लिये उपलब्ध है।
  2. प्राण या दैहिक स्वतंत्रता में अधिकार के कई प्रकार है- इसमें ‘प्राण के अधिकार’ को शारीरिक बंधनों में नहीं बाँधा गया है बल्कि इसमें मानवीय सम्मान और इनसे जुड़े अन्य पहलुओं को भी रखा गया है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​मार्तंड सूर्य मंदिर

मार्तंड सूर्य मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मार्तंड सूर्य मंदिर जिसे पांडौ लैदान के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू मंदिर है जो सूर्य (हिंदू धर्म में प्रमुख सौर देवता) को समर्पित है और 8वीं शताब्दी ईसवी के दौरान बनाया गया था। मार्तंड का एक और संस्कृत पर्याय सूर्य है।
  2. यह मंदिर भारतीय केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​एमपीलैड योजना

एमपीलैड (MPLAD) योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. MPLAD एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसकी घोषणा दिसंबर 2003 में की गई थी।
  2. इस योजना का उद्देश्यमुख्य रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पेयजल, प्राथमिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और सड़कों आदि के क्षेत्र में टिकाऊ सामुदायिक संपत्ति के निर्माण पर ज़ोर देते हुए विकासात्मक प्रकृति के कार्यों की सिफारिश करने हेतु सांसदों को सक्षम बनाना।
  3. जून 2016 से MPLAD फंड का उपयोग स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan), सुगम्य भारत अभियान (Sugamya Bharat Abhiyan), वर्षा जल संचयन के माध्यम से जल संरक्षण और संसद आदर्श ग्राम योजना (Sansad Aadarsh Gram Yojana) आदि योजनाओं के कार्यान्वयन में भी किया जाता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​इथेनॉल सम्मिश्रण

इथेनॉल सम्मिश्रण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह प्रमुख जैव ईंधनों में से एक है, जो प्रकृतिक रूप से खमीर अथवा एथिलीन हाइड्रेशन जैसी पेट्रोकेमिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से शर्करा के किण्वन द्वारा उत्पन्न होता है।
  2. भारत सरकार ने पेट्रोल में 35 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण (जिसे E20 भी कहा जाता है) के लक्ष्य को वर्ष 2030 से परिवर्तित कर वर्ष 2025 तक कर दिया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 261-270 of 4,679 items.