- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER)-2023
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER)-2023
- 18 Jan 2024
17 जनवरी, 2024 को शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER)-2023 जारी की गई। यह रिपोर्ट प्रथम फाउंडेशन की ओर से ‘बियॉन्ड बेसिक्स’ (Beyond Basics) नामक शीर्षक से जारी हुई, जिसमें भारत में युवाओं के बीच बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता के स्तर का विश्लेषण किया गया है।
- असर 2023 'बियॉन्ड बेसिक्स' सर्वेक्षण 26 राज्यों के 28 जिलों में आयोजित किया गया था, जिसमें 14-18 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 34,745 युवा शामिल हुए।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-
- 14-18 आयु वर्ग के लगभग 43% बच्चे अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं।
- 14-18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक चौथाई किशोर अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में दूसरी कक्षा के स्तर का पाठ धाराप्रवाह नहीं पढ़ सकते हैं।
- 14-18 वर्ष के कुल मिलाकर 86.8% बच्चे या तो स्कूल या कॉलेज में नामांकित हैं। वहीं, उम्र के साथ नामांकन प्रतिशत भी बढ़ा है।
- 2017 में 14-18 वर्ष के 76.6% बच्चे ग्रेड 2-स्तरीय पाठ पढ़ सकते थे, जबकि 2023 में यह संख्या थोड़ी कम होकर 73.6 प्रतिशत हो गई।
- अंकगणित में 2017 में 39.5% युवा सरल (ग्रेड 3-4 स्तर) विभाजन समस्या को हल कर सकते थे, जबकि 2023 में, यह अनुपात थोड़ा अधिक 43.3% है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक युवा गणित के सामान्य सवाल हल करने में पीछे हैं।
- 14 वर्ष के 3.9 प्रतिशत और 18 वर्ष के 32.6 प्रतिशत युवाओ का किसी शैक्षणिक संस्थान में दाखिला नहीं है और वे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
- स्टेम एरिया अर्थात साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नॉलोजी व मैथ्स में अब लड़कों का रुझान बढ़ रहा है। देश में 36.3 प्रतिशत लड़के इन विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal