यूरोप में अभूतपूर्व हीटवेव: स्पेन में 46°C तापमान

  • 30 Jun 2025

हाल ही में , यूरोप में एक अभूतपूर्व हीटवेव ने तापमान के नए रिकॉर्ड स्थापित किए, स्वास्थ्य चेतावनियां जारी की गईं और कई देशों में जंगल की आग भड़क उठी है ।

मुख्य तथ्य:

स्पेन में रिकॉर्ड तापमान: दक्षिणी स्पेन के एल ग्रानाडो में तापमान 46°C दर्ज हुआ, जो जून महीने का सर्वोच्च तापमान है; इससे पहले 1965 में सेविले में 45.2°C का रिकॉर्ड था।

स्वास्थ्य चेतावनियां: पुर्तगाल, इटली, क्रोएशिया के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी हैं, जबकि पश्चिमी और मध्य यूरोप के अधिकांश हिस्सों में एम्बर वॉर्निंग्स सक्रिय हैं; इटली के 21 शहरों में उच्च सतर्कता, अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मामले बढ़े।

जंगल की आग का खतरा: ग्रीस में जंगल की आग का खतरा बढ़ गया है; कई अन्य देशों में भी आग की घटनाएं हुई हैं।

लंदन में गर्मी: लंदन में तापमान 35°C तक पहुंच सकता है।

भविष्य की चेतावनी: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह जून यूरोप का अब तक का सबसे गर्म जून हो सकता है, और जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में और भी गंभीर हीटवेव की संभावना है।