पिछवाई चित्रकला

  • 23 Nov 2026

16–17 नवंबर 2026 को मनीला, फिलीपींस में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्वर्ण पिछवाई पेंटिंग भेंट स्वरूप प्रदान किया।

पिछवाई चित्रकला क्या है?

  • परिभाषा: पिछवाई एक पारंपरिक भारतीय चित्रकला शैली है, जो मुख्य रूप से हिंदू धर्म की पुष्टिमार्ग (Pushtimarg) परंपरा से जुड़ी है।
  • उद्गम : नाथद्वारा, राजस्थान।
  • कालखंड: इसकी शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी।
  • विषय-वस्तु (थीम): यह मुख्य रूप से भगवान कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से श्रीनाथजी के रूप में उनके प्राकट्य को दर्शाती है।

प्रमुख विशेषताएँ

  • धार्मिक विषय: इसमें भगवान कृष्ण के जीवन की लीलाओं, जैसे— रास लीला, गोवर्धन लीला और अन्य भक्तिमय गतिविधियों का चित्रण किया जाता है।
  • विशिष्ट मुख-आकृतियाँ: इसमें श्रीनाथजी को चौड़ी नाक, बड़ी और लंबी आँखों तथा भारी शरीर के साथ चित्रित किया जाता है, जो नाथद्वारा मंदिर में पूजी जाने वाली मूर्ति से मेल खाता है।
  • जटिल पैटर्न: इसकी विशेषता विस्तृत पुष्प आकृतियाँ (floral motifs), पशु, ज्यामितीय डिज़ाइन और सममित संरचनाएँ (symmetrical compositions) हैं।

सामग्री और रंग:

  • पारंपरिक रूप से, इसमें प्राकृतिक रंगद्रव्यों (natural pigments) और पत्थर-आधारित रंगों का उपयोग किया जाता है।
  • सजावटी धात्विक प्रभाव (metallic effects) पैदा करने के लिए सोने और चांदी का प्रयोग किया जाता है।
  • नारंगी, लाल, पीला और केसरी रंगों के चमकीले शेड्स पारंपरिक रूप से वनस्पति रंगों (vegetable dyes) से प्राप्त किए जाते हैं।

प्रसिद्ध पिछवाई चित्रकलाएँ

  • काले और सुनहरे रंग में श्रीनाथजी: इसमें भक्तिमय और सजावटी तत्वों को उभारते हुए, काले और सुनहरे रंगों के संयोजन (contrasting colour scheme) का उपयोग कर श्रीनाथजी को दर्शाया गया है।
  • रास लीला - राधा के साथ कृष्ण :इसमें भगवान कृष्ण को राधा और गोपियों के साथ दिव्य रास लीला करते हुए दर्शाया गया है।
  • गिरिराज पिछवाई: इसमें वृंदावन के लोगों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण को अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाते हुए चित्रित किया गया है।