लीलावती अवार्ड-2020

  • 18 Nov 2020

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 17 नवंबर, 2020 को वर्चुअल माध्यम से लीलावती अवार्ड-2020 की शुरुआत की। यह एआईसीटीई की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नवोन्मेषी शिक्षा कार्यक्रम पहल है।

उद्देश्य: ‘महिला सशक्तिकरण’ के मुख्य विषय के साथ महिलाओं में साफ-सफाई, शारीरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, साक्षरता, रोजगार, प्रौद्योगिकी, धन संचय, विपणन, नवोन्मेष, कौशल विकास, प्राकृतिक संसाधन और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता लाना।

  • इस अवार्ड के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, साफ-सफाई, साक्षरता, उद्यमिता और कानूनी जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा।
  • कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा और उन्हें शिक्षा संस्थानों में उच्च पद प्राप्त करने में समर्थ बनाएगा।