- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन का निधन
प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन का निधन
- 18 May 2021
प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन का 16 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
- सीएस शेषाद्रि के साथ वे ‘नरसिम्हन-शेषाद्रि प्रमेय’ के लिए प्रसिद्ध थे, उन्होंने ‘अवकल ज्यामिति’ (Differential geometry) और ‘बीजगणितीय ज्यामिति’ (Algebraic geometry) में अग्रणी योगदान दिया था।
- वे 2006 में विज्ञान के लिए 'किंग फैजल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित होने वाले एकमात्र भारतीय थे।
- वे 1982 से 1986 तक अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) की कार्यकारी समिति के सदस्य और IMU के विकास और विनिमय आयोग (1986-94) के अध्यक्ष थे।
- प्रोफेसर नरसिम्हन ‘द रॉयल सोसाइटी, लंदन’, ‘इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज’ और 'द एकेडमी ऑफ साइंसेज फॉर द डेवलपिंग वर्ल्ड' (TWAS) के फेलो थे।
- वे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (1988) के ‘श्रीनिवास रामानुजन पदक’ के प्राप्तकर्ता हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (1990) और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा 'शेवेलियर डी ल'ऑर्ड्रे डू मेरिट' (Chevalier de l'ordre du Merite) से सम्मानित किया गया था।
- अन्य पुरस्कार और सम्मान: गणित के लिए TWAS पुरस्कार (1987), भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन का सीवी रमन जन्म शताब्दी पुरस्कार (1994) तथा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1975)।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal