- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी
हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी
- 12 May 2022
4 मई, 2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी का विमोचन किया।
(Image Source: https://twitter.com/RitaBJoshi)
- 'हेमवती नंदन बहुगुणा: ए पॉलिटिकल क्रूसेडर' (Hemwati Nandan Bahuguna: A Political Crusader) (अंग्रेजी संस्करण) और 'हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय चेतना के संवाहक' (हिंदी में संशोधित संस्करण) नामक पुस्तकें प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और डॉ. राम नरेश त्रिपाठी द्वारा लिखी गई हैं।
- पुस्तक के हिंदी संस्करण 'हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय चेतना के संवाहक' को पहली बार 1997 में जारी किया गया था।
हेमवती नंदन बहुगुणा: वे एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, एक राजनेता और कुशल प्रशासक थे।
- उनका जन्म 25 अप्रैल, 1919 को उतराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के बुघानी गांव में हुआ था।
- वे किशोरावस्था में ही स्वाधीनता आंदोलन में शामिल हुए थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक, बहुगुणा ने अपने सभी विधान सभा चुनाव तत्कालीन इलाहाबाद जिले की सीटों से लड़े थे।
- वे वर्ष 1973-75 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal