- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- अंतर्राष्ट्रीय आईपी सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर
अंतर्राष्ट्रीय आईपी सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर
- 01 Mar 2023
यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय आईपी इंडेक्स (International Intellectual Property Index) रिपोर्ट में भारत को 55 देशों में से 42वें स्थान पर रखा गया है।
- इस रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक को आधार बनाते हुए प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति को दर्शाया गया है।
- 2023 के सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है, उसके बाद यूके और फ्रांस हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार भारत का आकार और आर्थिक प्रभाव विश्व मंच पर बढ़ रहा है।
- यह रिपोर्ट नवाचार के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलाव की संभावनाओं को दर्शाता है।
- रिपोर्ट के अनुसार भारत ने कॉपीराइट-उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं।
- आईपी ढांचे में लंबे समय से चली आ रही खामियों को दूर करने के लिए एक नया मॉडल बनाना भारत की निरंतर आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत के कुछ मजबूत पक्ष :
- कॉपीराइट पायरेसी में निरंतर मजबूत प्रयास करना
- ऑनलाइन ट्रेडमार्क उल्लंघन और नुकसान पर बेहतर प्रयास
- उदार आर एंड डी (Research and Development )और
- आईपी आधारित कर प्रोत्साहन में सुधार
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक:- यह यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा संकलित एक वार्षिक रिपोर्ट है। यह विश्व की 55 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आईपी अधिकारों की सुरक्षा का मूल्यांकन करता है, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 90% का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूचकांक का उद्देश्य राष्ट्रों को अधिक नवाचार, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मकता द्वारा चिह्नित एक उज्जवल आर्थिक भविष्य की ओर ले जाने में मदद करना है।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal