Current Affairs Questions

​संगीत कलानिधि पुरस्कार

संगीत कलानिधि पुरस्कार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हाल ही में, ‘संगीत अकादमी’ द्वारा वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए ‘संगीत कलानिधि पुरस्कार’ (Sangita Kalanidhi award) विजेताओं की घोषणा की गयी है।
  2. यह पुरस्कार ‘मद्रास संगीत अकादमी’ द्वारा प्रदान किया जाता है। इसे ‘हिदुस्तानी संगीत’ के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।
  3. इस पुरस्कार में विजेताओं को एक ‘स्वर्ण पदक’ और एक ‘बिरुडु पत्र’ (Citation) प्रदान किया जाता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ता के कार्यों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अपने निर्दिष्ट क्षेत्रों में घर-घर जाकर बुनियादी पोषण, स्वच्छता प्रथाओं और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  2. महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच कराने, गर्भावस्था के दौरान पोषण-युक्त आहार लेने, स्वास्थ्य सुविधा-केंद्रों में प्रसव कराने को सुनिश्चित करना और जन्म के बाद स्तनपान कराने तथा बच्चों के पूरक पोषण के लिए प्रसूताओं को प्रशिक्षण देने पर ध्यान देना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​उइगर

उइगर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उइगर (Uighurs) मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक तुर्की नृजातीय समूह हैं, जिनकी उत्पत्ति के चिह्न ‘मध्य एवं पूर्वी एशिया’ में खोजे जा सकते हैं।
  2. उइगर समुदाय, जापानी भाषा से मिलती-जुलती अपनी भाषा बोलते हैं, और खुद को सांस्कृतिक और नृजातीय रूप से पूर्वी एशियाई देशों के करीब मानते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

मेगा परियोजना

निम्न में से किस शहर मे पीएम मोदी ने हाल ही मे 31,400 करोड़ रुपये की मेगा परियोजनाओं की शुरुआत की?

A
चेन्नई
B
मुंबई
C
कोलकाता
D
दिल्ली

विश्व कछुआ दिवस

हाल ही मे विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) किस दिन मनाया गया ?

A
22 मई
B
23 मई
C
25 मई
D
24 मई

​अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) हाल ही मे किस दिन मनाया गया ?

A
21 मई
B
23 मई
C
25 मई
D
24 मई

मंकीपॉक्स

'मंकीपॉक्स वायरस 'पोक्सविरिडे' (Poxviridae) परिवार के ऑर्थोपॉक्सवायरस (orthopoxvirus) जीनस से संबंधित है। 1970 में मंकीपॉक्स के पहले मानव मामले की पहचान किस देश में की गई थी?

A
कांगो
B
ब्राजील
C
केन्या
D
लाइबेरिया

'चन्द्र रेगोलिथ'

किसे प्राय: 'चन्द्र रेगोलिथ' (Lunar regolith) के नाम से जाना जाता है?

A
चंद्रमा के जल
B
चंद्रमा की मिट्टी
C
चंद्रमा की जलवायु
D
नासा का चंद्रयान

नाटो में शामिल होने के लिए दो देशों का एक संयुक्त आवेदन

2022 में किन दो देशों ने नाटो में शामिल होने के लिए एक संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया है?

A
बोस्निया और यूक्रेन
B
जॉर्जिया और यूक्रेन
C
जॉर्जिया और बोस्निया
D
फिनलैंड और स्वीडन

‘रामगढ़ विषधारी’ भारत का 52वां बाघ अभयारण्य

हाल में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया है। यह भारत के किस राज्य में स्थित है?

A
मध्य प्रदेश
B
राजस्थान
C
गुजरात
D
उत्तर प्रदेश
Showing 191-200 of 4,677 items.