- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- 2014
प्रश्न
बाक्साइट किसकी कच्ची धातु है?
उत्तर एल्यूमिनियम की
प्रश्न
भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है?
उत्तर जलोढ़ मृदा
प्रश्न
मैक्सिको सबसे बड़ा उत्पादक है
उत्तर चांदी का
प्रश्न
यूरेनियम अयस्क निक्षेप के लिए जाना जाता है
उत्तर कनाडा
प्रश्न
भारत में मृदा अपक्षय समस्या किससे संबंधित है?
उत्तर वनोन्मूलन
प्रश्न
मृदा अपरदन रोका जा सकता है
उत्तर वनारोपण द्वारा
प्रश्न
‘ट्रिटिकेल’ किन दो के बीच का संकर (क्रॉस) है?
उत्तर गेहूं एवं राई
प्रश्न
बासमती चावल की रोपाई हेतु उपयुक्त बीज दर है
उत्तर 15-20 किग्रा./हेक्टेयर
प्रश्न
किस राज्य में टिन अयस्क का प्रमुख भंडार है?
उत्तर छत्तीसगढ़
प्रश्न
गन्ना उत्पादन, 2013 में राज्यों का सही अवरोही क्रम है
उत्तर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा
प्रश्न
भारत के किस प्रदेश में सोयाबीन की खेती का सर्वाधिक क्षेत्रफल है?
उत्तर मध्य प्रदेश
प्रश्न
मूंगफली के क्षेत्रंतर्गत कम परंतु, प्रति हेक्टेयर बहुत अधिक उत्पादन वाला भारत का राज्य है
उत्तर पश्चिम बंगाल
प्रश्न
‘एकीकृत जलसंभर विकास कार्यक्रम’ को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर मृदा के बह जाने की रोकथाम; वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण; प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
प्रश्न
कौन एक देश दलहनी फसलों का मुख्य उत्पादक तथा उपभोक्ता है?
उत्तर भारत
प्रश्न
दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु कौन-सा तत्व आवश्यक है?
उत्तर कोबाल्ट
प्रश्न
मालवीय चमत्कार एक प्रजाति है
उत्तर अरहर की
प्रश्न
भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?
उत्तर ओडिशा
प्रश्न
कोयले के संचित भंडार की दृष्टि से भारत के राज्यों का सही अवरोही क्रम क्या है?
उत्तर झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश
प्रश्न
राष्ट्रीय बागवानी परिषद (बोर्ड) की स्थापना हुई थी
उत्तर वर्ष 1984 में
प्रश्न
भारत के किस राज्य में नारियल का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है?
उत्तर तमिलनाडु
प्रश्न
कौन-सा राज्य इलाचयी के उत्पादन के लिए पहचान नहीं रखता है?
उत्तर ओडिशा
प्रश्न
भारत में तेल अन्वेषण का कार्य किया जाता है?
उत्तर ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा
प्रश्न
हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर (एचबीजे) गैस पाइप-लाइन किस प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गई है?
उत्तर गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
प्रश्न
बॉम्बे हाई तेल क्षेत्र के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
उत्तर बॉम्बे हाई तेल क्षेत्र मुम्बई के तट से 60 किमी दूर स्थित है
प्रश्न
ताप्ती नदी पर निर्मित है
उत्तर काकरापारा बांध
प्रश्न
भारत के किस राज्य में वर्ष 2013 में आलू का सर्वाधिक उत्पादन हुआ था?
उत्तर उत्तर प्रदेश
प्रश्न
राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र स्थित है
उत्तर त्रिची (तमिलनाडु) में
प्रश्न
पंचेट हिल बांध स्थित है
उत्तर दामोदर नदी पर
प्रश्न
कौन-सा बांध सिंचाई के लिए नहीं है?
उत्तर शिवसमुद्रम
प्रश्न
भारत में हीरे की खानें कहां हैं?
उत्तर मध्य प्रदेश
प्रश्न
पारंपरिक खेती के आधुनिक वैज्ञानिक खेती में रूपांतर में हरित क्रांति की तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
उत्तर इसमें सामाजिक एवं पर्यावरणीय लागत सम्मिलित नहीं होती
प्रश्न
देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय है
उत्तर जी.बी.पी.ए.यू. पंतनगर
प्रश्न
रबर का सर्वाधिक उत्पादन होता है
उत्तर केरल राज्य में
प्रश्न
भारत में ग्वार (क्लस्टर बीन) का पारंपरिक रूप से सब्जी या पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है?
उत्तर इसके बीजों से निर्मित गोंद शेल गैस के निष्कर्षण में प्रयुक्त होता है
प्रश्न
भारत में प्रथम न्यूक्लियर ऊर्जा स्टेशन की स्थापना कहां हुई?
उत्तर तारापुर (महाराष्ट्र)
प्रश्न
उर्वरक के उत्पादन से संबंधित है
उत्तर भूरी क्रांति
प्रश्न
वर्ष 2011-12 में दुग्ध का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में हुआ?
उत्तर उत्तर प्रदेश में
प्रश्न
‘मीठी-विरदी परमाणु ऊर्जा संयंत्र भावनगर किस देश के सहयोग से स्थापित किया जाएगा?
उत्तर यू.एस.ए.
प्रश्न
भारत में देश के कुल यातायात में सड़क यातायात का भाग है
उत्तर 80%
प्रश्न
‘जवाहर सुरंग’ कहां से गुजरती है?
उत्तर बनिहाल


