- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- खनिज
प्रश्न
किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की?
उत्तर भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
प्रश्न
भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि बताइए?
उत्तर 24 जनवरी, 1950
प्रश्न
कौन संविधान के अनुच्छेद-21 के दायरे में आता है?
उत्तर प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
प्रश्न
संविधान सभा में भारतीय संविधान का तृतीय वाचन कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर 17 नवंबर, 1949
प्रश्न
किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया?
उत्तर चार्टर एक्ट, 1853
प्रश्न
चार्टर अधिनियम, 1813 भारत के लिए महत्वपूर्ण समझे जाने का कौन-सा एक कारण है?
उत्तर इसके द्वारा भारतीयों की शिक्षा के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया
प्रश्न
भारत का संघीय न्यायालय स्थापित किया गया
उत्तर वर्ष 1937 में
प्रश्न
भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है
उत्तर अध्यक्षात्मक सरकार
प्रश्न
कौन-सा एक भारतीय संविधान का संघीय लक्षण नहीं है?
उत्तर एकल नागरिकता
प्रश्न
किस एक को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है?
उत्तर उच्चतम न्यायालय
प्रश्न
संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर सरदार पटेल
प्रश्न
बी.एल. मित्र के स्थान पर एन- माधवराव तथा डी-पी- खेतान की जगह टी-टी
उत्तर कृष्णामचारी सदस्य बने
प्रश्न
भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्य थीं?
उत्तर 15
प्रश्न
भारतीय संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की गई थी
उत्तर डॉ- सच्चिदानंद सिन्हा द्वारा
प्रश्न
संविधान सभा के उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर एच-सी- मुखर्जी
प्रश्न
राजस्थान के रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान सभा के सदस्य थे
उत्तर वी.टी. कृष्णमाचारी, हीरालाल शास्त्री, सरदार सिंह, जसवंत सिंह, इत्यादि
प्रश्न
भारत का संविधान अंगीकृत एवं अधिनियमित हुआ था
उत्तर 26 नवंबर, 1949 को
प्रश्न
प्रारूप समिति में एक मात्र कांग्रेसी सदस्य कौन थे?
उत्तर के.एम. मुंशी
प्रश्न
किसने कहा था संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था?
उत्तर ऑस्टिन
प्रश्न
1919 के भारत सरकार अधिनियम की कौन-सी प्रमुख विशेषता हैं?
उत्तर प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था
प्रश्न
किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया?
उत्तर चार्टर एक्ट, 1833
प्रश्न
भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?
उत्तर भारत सरकार अधिनियम
प्रश्न
संविधान पांडुलेखन समिति का कौन सदस्य नहीं था?
उत्तर जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न
संविधान सभा के लिए सदस्यों का निर्वाचन किनके द्वारा किया गया?
उत्तर प्रांतीय विधान सभाओं के प्रतिनिधियों द्वारा
प्रश्न
संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि
उत्तर कांग्रेस ने इस तिथि को वर्ष 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
प्रश्न
किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?
उत्तर महात्मा गांधी
प्रश्न
किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ?
उत्तर भारत सरकार अधिनियम, 1935
प्रश्न
स्वतंत्र भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर डॉ- राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न
भारत का संविधान किस तिथि को अपनाया गया?
उत्तर 26 नवंबर, 1949
प्रश्न
किस अधिनियम में कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किया गया था?
उत्तर रेगुलेटिंग एक्ट
प्रश्न
कौन अगस्त, 1946 ई- में गठित प्रथम अंतरिम राष्ट्रीय सरकार का सदस्य नहीं था?
उत्तर डॉ- एस- राधाकृष्णन
प्रश्न
संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी
उत्तर मौलाना आजाद ने
प्रश्न
कौन-सा एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 में स्वीकार किया हुआ महत्वपूर्ण और स्थायी अवयव नहीं है?
उत्तर देश के लिए लिखित संविधान
प्रश्न
भारत में ‘संघीय व्यवस्था और ‘केंद्र में ‘द्वैध शासन लागू किया गया था
उत्तर 1935 के अधिनियम द्वारा
प्रश्न
12 नवम्बर, 1932 को आयोजित तीसरे गोलमेज सम्मेलन का प्रभाव था
उत्तर भारत सरकार अधिनियम, 1935
प्रश्न
भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया गया था
उत्तर बी.एन.राव द्वारा
प्रश्न
भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था
उत्तर कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के अंतर्गत
प्रश्न
अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था
उत्तर भारत सरकार अधिनियम 1935 में
प्रश्न
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा की प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे?
उत्तर 6 + 1
प्रश्न
संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर सरदार पटेल


