- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- आधुनिक भारतः विविध
प्रश्न
वर्ष 1813 के प्रारंभ में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक एकाधिकारों की समाप्ति का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर औद्योगिकरण में कमी
प्रश्न
अंग्रेजों ने रैय्यतवाड़ी व्यवस्था सर्वप्रथम कहाँ आरंभ की थी?
उत्तर मद्रास प्रेसीडेंसी में
प्रश्न
1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या किस प्रांत से थी?
उत्तर अवध से
प्रश्न
किसने यह विचार किया था कि भारत में ‘ब्रिटिश आर्थिक नीति’ घिनौनी है?
उत्तर कार्ल मार्क्स
प्रश्न
उपनिवेश काल के भारत में होम चार्जेज क्या थे?
उत्तर भारत से संपत्ति का दोहन
प्रश्न
होम चार्जेज के अंतर्गत शामिल संघटक कौन थे?
उत्तर लंदन में इंडिया ऑफिस के व्यय भारत में कार्यरत अंग्रेज कर्मचारियों के वेतन भत्ते इत्यादि
प्रश्न
भारत में ब्रिटिश वस्तुओं के आयात पर दी गई विशेष रियायतों को क्या कहा जाता था?
उत्तर इंपीरियल प्रिफरेंस (Imperial Preference)
प्रश्न
बिहार में ‘स्थाई बन्दोबस्त’ लागू करने का क्या कारण था?
उत्तर जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परंपरागत अधिकार
प्रश्न
ब्रिटिश काल में सामान्यतः भारत का व्यापार संतुलन कैसा था?
उत्तर असंतुलित निर्यात और आयात पूंजीगत निकास में वृद्धि
प्रश्न
ब्रिटिश शासन के समय अर्थव्यवस्था को खोखला करने (इकोनॉमिक डेªन) के सिद्धांत के बारे में पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर दादाभाई नौरोजी
प्रश्न
किस वर्ष बंगाल और बिहार में भूमि पर किराएदारों के अधिकारों को बंगाल किराएदारी अधिनियम द्वारा दिया गया था?
उत्तर 1885
प्रश्न
कौन ‘पावर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया’ के लेखक है?
उत्तर दादाभाई नौरोजी
प्रश्न
सर थॉमस मुनरो किस भू-राजस्व बंदोबस्त से संबद्ध हैं?
उत्तर रैयतवाड़ी बंदोबस्त
प्रश्न
ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में उद्योगों का कोई स्वतंत्र विकास क्यों नहीं हुआ।
उत्तर भारी उद्योगों का अभाव
प्रश्न
कौन दादाभाई नौरोजी के निकास सिद्धांत में विश्वास नहीं करता था?
उत्तर सर सैयद अहमद
प्रश्न
अंग्रेजों ने रैयतवाड़ी बंदोबस्त कहाँ लागू किया था?
उत्तर मद्रास और बंबई प्रेसीडेंसी
प्रश्न
इस्तमरारी बंदोबस्त किसने लागू किया?
उत्तर लॉर्ड कार्नवालिस
प्रश्न
स्थायी बंदोबस्त किससे किया गया?
उत्तर जमींदारों से


