- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- अम्ल, क्षार, लवण
प्रश्न
भारतीय संविधान में राज्यों का संघ की संकल्पना को प्राप्त किया गया है
उत्तर ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका अधिनियम, 1867
प्रश्न
भारत एवं अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्थाओं के बीच कौन-सी विशेषताएं समान हैं?
उत्तर राष्ट्रपति के पास पॉकेट वीटो की शक्ति है
प्रश्न
लिखित संविधान का प्रारंभ किस देश से हुआ?
उत्तर अमेरिका
प्रश्न
विश्व का सबसे बड़ा संविधान है
उत्तर भारत का
प्रश्न
भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है
उत्तर यू.एस.ए. के संविधान से
प्रश्न
भारतीय संघवाद किस देश की पद्धति पर आधारित है?
उत्तर कनाडा
प्रश्न
भारत में मंत्रिमंडलीय सरकार की व्यवस्था ली गई है
उत्तर ब्रिटिश संविधान से
प्रश्न
भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है?
उत्तर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
प्रश्न
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में शामिल विषयों में समवर्ती सूची से संबंधी प्रावधान का संबंध है
उत्तर ऑस्ट्रेलिया से
प्रश्न
भारतीय संविधान में विधि का शासन संबंधित है
उत्तर इंग्लैण्ड
प्रश्न
विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया का प्रावधान भारतीय संविधान में शामिल किया गया है
उत्तर जापान से
प्रश्न
राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखने का प्रावधान लिया गया है
उत्तर कनाडा
प्रश्न
न्यायिक पुनर्विलोकन की व्यवस्था पायी जाती है
उत्तर भारत और यू.एस.ए.
प्रश्न
भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का विचार लिया गया है?
उत्तर रूस (पूर्व सोवियत संघ) के संविधान से
प्रश्न
भारत के संविधान निर्माताओं ने सातवीं अनुसूची में वर्णित समवर्ती सूची की अवधारणा को ग्रहण किया था
उत्तर ऑस्ट्रेलिया के संविधान से
प्रश्न
भारत राज्यों का संघ है तथा संघ में अधिक शक्ति निहित है इस तरह शक्तिशाली केन्द्र संबंधी प्रावधान किस देश से अधिग्रहित है?
उत्तर कनाडा
प्रश्न
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कौन सर्वोच्च है?
उत्तर संविधान
प्रश्न
राज्य सभा के गठन में प्रतिभा, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निर्माता किस देश से प्रभावित हुए थे?
उत्तर आइरिश गणतंत्र
प्रश्न
भारतीय संविधान में ‘राज्य के नीति निदेशक तत्वों’ की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है?
उत्तर आयरलैंड
प्रश्न
भारतीय संसदीय प्रणाली ब्रिटिश संसदीय प्रणाली से इस बात में भिन्न है कि भारत में
उत्तर न्यायिक पुनर्विलोकन की प्रणाली है
प्रश्न
भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है
उत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न
आपातकालीन उपबन्धों का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रभावित है?
उत्तर जर्मनी का वीमर संविधान
प्रश्न
कौन-सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप में पाया जाता है?
उत्तर संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय


