Current Affairs Questions

कंपनी अधिनियम 2013

कंपनी अधिनियम 2013 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह कंपनी के निगमन, कंपनी की ज़िम्मेदारियों, निदेशकों और कंपनी के विघटन को नियंत्रित करता है।
  2. इसमें अधिकतम 500 सदस्य हैं, पहले निजी कंपनियों में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 थी। इस अधिनियम में 'एक व्यक्ति कंपनी’ (One Person Company) नया शब्द शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बीआरआईसी

BRICS के बारे में के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ब्रिक्स विश्व की पाँच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है।
  2. ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने 2001 में ब्राज़ील, रूस, भारत एवं चीन की चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं का वर्णन करने के लिये BRIC शब्द का प्रयोग किया।
  3. BRIC विदेश मंत्रियों की वर्ष 2010 में पहली बैठक के दौरान समूह को औपचारिक रूप दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका को दिसंबर 2013 में BRIC में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद समूह ने BRICS का संक्षिप्त नाम अपनाया।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

जीन एडिटिंग और जेनेटिकली मॉडिफाइंग

जीन एडिटिंग और जेनेटिकली मॉडिफाइंग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों और जानवरों के निर्माण के लिये वैज्ञानिक आमतौर पर एक जीव से एक जीन को हटा देते हैं तथा इसे दूसरे जीव में यादृच्छिक रूप से जोड़ देते हैं।
  2. जीन एडिटिंग नए विदेशी जीन की शुरुआत के बजाय जीवित जीव के मौजूदा डीएनए मेंछोटा, नियंत्रित परिवर्तन है। यह पता लगाना लगभग असंभव है कि किसी जीव के डीएनए को एडिटेड किया गया है या नहीं क्योंकि परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होने वाले उत्परिवर्तन से अज्ञेय हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट

भारत के पहले ग्रीन-फील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किस राज्य मे हाल ही मे किया गया है?

A
तेलंगाना
B
ओडिशा
C
बिहार
D
उत्तर प्रदेश

फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब

निम्न मे से कौन सा शहर भारत की पहली अनूठी तरह की फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब की मेज़बानी करेगा ?

A
दिल्ली
B
हैदराबाद
C
मुंबई
D
चेन्नई

कंट्री ऑफ ऑनर

निम्न मे से किस देश को फ्रांस में आयोजित कान्स मार्चे डू फिल्म में कंट्री ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा?

A
अमेरिका
B
जापान
C
ऑस्ट्रेलिया
D
भारत

​विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस 2022

विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस 2022 (World Portuguese Language Day) हाल ही मे किस दिन मनाया गया?

A
2 मई
B
3 मई
C
5 मई
D
4 मई

देश का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में राज्य के किस जिले में देश के पहले ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का शुभारंभ किया है?

A
मधेपुरा
B
पटना
C
पूर्णिया
D
दरभंगा

लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में मैक्स वर्सटाप्पेन को 'लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया गया। मैक्स वर्सटाप्पेन किस खेल से संबंधित हैं?

A
फुटबॉल
B
टेनिस
C
हॉकी
D
मोटर रेसिंग

कोफ्तगिरी कला

सजावटी तलवारें, खंजर जैसे युद्ध के सामान जैसी वस्तुओं की सजावट के लिए विश्व प्रसिद्ध 'कोफ्तगिरी कला' किस राज्य की कला है?

A
राजस्थान
B
उत्तर प्रदेश
C
आंध्र प्रदेश
D
झारखंड
Showing 231-240 of 4,679 items.