- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2026
[1]. हाल ही में किस देश ने यूरोप की पहली पूर्णतः एकीकृत लिथियम परियोजना शुरू की?
| [A]. स्वीडन |
| [B]. नॉर्वे |
| [C]. फिनलैंड |
| [D]. डेनमार्क |
[2]. हाल ही में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने किस ऑपरेशन के तहत तुर्किये से ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को भारत वापस लाकर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क पर कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की?
| [A]. ऑपरेशन ब्लू स्टार |
| [B]. ऑपरेशन ग्लोबल हंट |
| [C]. ऑपरेशन त्रिनेत्र |
| [D]. ऑपरेशन विजय |
[3]. हाल ही में किस राज्य ने अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारितंत्र को सुदृढ़ करने और 1.5 लाख रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से ₹10,000 करोड़ के निवेश के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति 2026 को स्वीकृति दी?
| [A]. गुजरात |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. महाराष्ट्र |
| [D]. तमिलनाडु |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम [UAPA] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह अधिनियम पूरे भारत में लागू होता है तथा भारत के बाहर स्थित भारतीय नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और भारतीय-पंजीकृत जहाजों एवं विमानों पर भी लागू होता है।
- इस अधिनियम के तहत केंद्र सरकार को संगठनों को गैर-कानूनी घोषित करने तथा व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करने की शक्ति प्राप्त है।
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. हाल ही के एक शोध से संकेत मिलता है कि बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait) पर बांध का निर्माण अटलांटिक मेरिडियोनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) को स्थिर कर सकता है। बेरिंग जलडमरूमध्य कहाँ स्थित है?
| [A]. ग्रीनलैंड और आइसलैंड के बीच |
| [B]. रूस और अलास्का के बीच |
| [C]. कनाडा और ग्रीनलैंड के बीच |
| [D]. नॉर्वे और स्वीडन के बीच |
[6]. हाल ही में, भारत ने किस देश के साथ ‘रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप’ तथा ‘संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों’ के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किये?
| [A]. जर्मनी |
| [B]. फ्रांस |
| [C]. इटली |
| [D]. जापान |
[7]. हाल ही में समाचारों में रहे ‘नीति आयोग’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- नीति आयोग की स्थापना 2015 में योजना आयोग के स्थान पर भारत सरकार के सार्वजनिक नीति थिंक टैंक के रूप में की गई थी।
- नीति आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जिसके पास राज्यों को निधि आवंटित करने की वैधानिक शक्तियां हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[8]. हाल ही में, भारत ने अब तक की अपनी सर्वाधिक उच्चतम विद्युत मांग प्राप्त की। 25 अप्रैल, 2026 को भारत द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई यह अधिकतम विद्युत मांग लगभग कितनी थी?
| [A]. 200 गीगावाट |
| [B]. 225 गीगावाट |
| [C]. 256 गीगावाट |
| [D]. 300 गीगावाट |
[9]. हाल ही में, एशिया में लैंगिक समावेशन और कौशल विकास पर पहला यूनेस्को चेयर (UNESCO Chair on Gender Inclusion and Skill Development) निम्नलिखित में से किस संस्थान में प्रारंभ किया गया?
| [A]. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली |
| [B]. सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे |
| [C]. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़, मुंबई |
| [D]. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी |
[10]. हाल ही में, भारत ने अपनी पहली आधिकारिक फॉर्मूला 1 सिम रेसिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय चैम्पियनशिप चरण निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जाना निर्धारित है?
| [A]. बेंगलुरु |
| [B]. दिल्ली |
| [C]. मुंबई |
| [D]. चेन्नई |
[11]. हाल ही में समाचारों में रहे नॉन-डिलीवेरेबल फॉरवर्ड (NDF) लेन-देन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- NDF एक नकद-निपटान डेरिवेटिव अनुबंध है, जिसका उपयोग उन मुद्राओं के लिए किया जाता है जहाँ भौतिक डिलीवरी प्रतिबंधित होती है।
- NDF लेन-देन मुख्यतः केवल घरेलू ऑनशोर बाजारों में ही उपयोग किए जाते हैं और ऑफशोर बाजारों में नहीं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[12]. हाल ही में समाचारों में रही ‘सीड’ (SEED) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- SEED योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रारंभ की गई थी।
- इसमें निःशुल्क कोचिंग, स्वास्थ्य बीमा, आजीविका समर्थन और आवास सहायता जैसे घटक शामिल हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[13]. हाल ही में, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) ने महाबलेश्वर में एक नया डॉप्लर मौसम रडार स्थापित किया। निम्नलिखित में से कौन‑सा रडार बैंड सामान्यतः कम दूरी पर उच्च‑रिज़ॉल्यूशन मौसम निगरानी के लिए जाना जाता है?
| [A]. S-बैंड |
| [B]. X-बैंड |
| [C]. L-बैंड |
| [D]. UHF-बैंड |
[14]. हाल ही में, त्रिशूर पूरम उत्सव अपने सीमित आयोजन के कारण सुर्ख़ियों में रहा। त्रिशूर पूरम निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध मंदिर उत्सव है?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. केरल |
| [D]. आंध्र प्रदेश |
[15]. हाल ही में, नीलगिरि तहर एक सिंक्रोनाइज़्ड पॉपुलेशन सर्वे की वजह से खबरों में रहा। नीलगिरि तहर मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाया जाता है?
| [A]. पूर्वी हिमालय |
| [B]. पश्चिमी घाट |
| [C]. अरावली पर्वतमाला |
| [D]. विंध्य पर्वतमाला |
[16]. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत रद्द कर दिया?
| [A]. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 |
| [B]. भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 |
| [C]. भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 |
| [D]. कंपनी अधिनियम, 2013 |
[17]. हाल ही में चर्चा में रहे दलबदल-रोधी कानून के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यदि किसी विधायी दल के कम-से-कम दो-तिहाई सदस्य किसी अन्य दल में विलय के लिए सहमत हो जाएँ, तो विधायक अयोग्यता से बच सकते हैं।
- एक-तिहाई सदस्यों के विभाजन के मामले में छूट प्रदान करने का मूल प्रावधान अभी भी लागू है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[18]. हाल ही में विरासत-आधारित डिज़ाइनर संग्रह “सोल थ्रेड्स” (Soul Threads) को निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया?
| [A]. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) |
| [B]. सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCIC) |
| [C]. राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (NHDC) |
| [D]. वस्त्र मंत्रालय |
[19]. हाल ही में आंध्र प्रदेश में हीटवेव्स की चेतावनियाँ जारी की गईं। निम्नलिखित में से कौन-सा कारक हीटवेव्स की स्थिति में योगदान नहीं करता है?
| [A]. जलवायु परिवर्तन |
| [B]. प्रतिचक्रवाती परिसंचरण |
| [C]. शहरी ऊष्मा द्वीप प्रभाव |
| [D]. लगातार बादल छाए रहना एवं अधिक वर्षा |
[20]. हाल ही में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस किस संवैधानिक संशोधन के कार्यान्वयन की स्मृति में मनाया गया?
| [A]. 42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम |
| [B]. 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम |
| [C]. 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम |
| [D]. 74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


