- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- 2006
प्रश्न
भारत के किस भाग में खनिज संसाधनों के सबसे बड़े भंडार हैं?
उत्तर दक्षिण-पूर्व में
प्रश्न
भोजपत्र वृक्ष मिलता है?
उत्तर हिमालय में
प्रश्न
जया, पद्मा एवं कृष्णा किस फसल की उन्नत किस्में हैं?
उत्तर धान
प्रश्न
पूसा, सुगंधा-5 एक सुगन्धित किस्म है
उत्तर धान की
प्रश्न
भारत का कौन-सा राज्य चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर पश्चिम बंगाल
प्रश्न
हरिके बैराज (इंदिरा गांधी नहर का प्रमुख जल स्रोत) किन नदियों के संगम पर है?
उत्तर ब्यास और सतलज
प्रश्न
भारत में तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक है
उत्तर मध्य प्रदेश
प्रश्न
भारत का कौन-सा राज्य मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर गुजरात
प्रश्न
संगमरमर है
उत्तर पुनर्वीकृत चूना पत्थर
प्रश्न
राजस्थान किस वस्तु का प्रमुख उत्पादक है?
उत्तर सरसों
प्रश्न
शैल तंत्रें में से कौन भारत के कोयला निचयों (डिपॉजिट्स) का प्रमुख स्रोत है?
उत्तर गोंडवाना तंत्र
प्रश्न
फसल का प्रकार जिसमें हवा से नत्रजन संचित करने की क्षमता होती है, है
उत्तर दालें
प्रश्न
नर्मदा बचाओ आंदोलन किस बांध की ऊंचाई बढ़ाने के निर्णय का विरोध कर रहा है?
उत्तर सरदार सरोवर
प्रश्न
भारत को तीन-चौथाई से अधिक कच्चा रेशम प्राप्त होता है
उत्तर आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक से
प्रश्न
भारत के किस राज्य में सर्वाधिक कॉफी उत्पादन की जाती है?
उत्तर कर्नाटक
प्रश्न
चम्बल नदी पर कौन-सा बांध निर्मित है?
उत्तर गांधी सागर
प्रश्न
भारत में तम्बाकू का एक-तिहाई से अधिक उत्पादन प्राप्त होता है
उत्तर आंध्र प्रदेश से
प्रश्न
भारत में सबसे पुराना तेल का भंडार कहां है?
उत्तर डिगबोई, असम
प्रश्न
भारत में नारियल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
उत्तर केरल
प्रश्न
लुनेज (जिला आनन्द) पेट्रोल उत्पादक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
उत्तर गुजरात
प्रश्न
कौन-सा मसाला भारत के ‘काला सोना’ के रूप में जाना जाता है?
उत्तर काली मिर्च
प्रश्न
एच.बी.जे. पाइपलाइन द्वारा प्राकतिक गैस का परिवहन कहां से होता है
उत्तर दक्षिणी बेसिन से
प्रश्न
बॉक्साइट का भंडार है
उत्तर ओडिशा राज्य में
प्रश्न
राणा प्रताप सागर जलाशय अवस्थित है
उत्तर राजस्थान में
प्रश्न
महाकाली संधि में भारत और किस देश के मध्य है?
उत्तर नेपाल
प्रश्न
‘तीस्ता जल विद्युत परियोजना’ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर सिक्किम
प्रश्न
केरल के कई भागों की समुद्र-तटीय बालू में पदार्थों में से कौन से खनिज पाए जाते हैं?
उत्तर इल्मेनाइट, जिरकॉन, सिल्मेनाइट
प्रश्न
पुनर्भरण योग्य भौम जल संसाधन में सबसे सम्पन्न राज्य है
उत्तर उत्तर प्रदेश
प्रश्न
शक्तिमान-1 और शक्तिमान-2 आनुवंशिक परिवर्तित फसलें हैं
उत्तर मक्का की
प्रश्न
किस राज्य को छोड़कर सभी में कृषि भूमि का प्रतिशत काफी अधिक है
उत्तर सिक्किम
प्रश्न
ताप विद्युत संयंत्र पारस अवस्थित है
उत्तर महाराष्ट्र में
प्रश्न
उत्तराखंड में उगाया जाने वाला अनाज ‘मंडुआ’ (कोदा) का निर्यात अधिकांशतः किस देश को किया जा रहा है?
उत्तर जापान
प्रश्न
भारत में देश की भावी ऊर्जा मांग की आपूर्ति का आशाप्रद स्रोत
उत्तर अणु ऊर्जा है
प्रश्न
‘नीली क्रांति’ संबंधित है
उत्तर मत्स्य पालन
प्रश्न
भारत की लगभग एक तिहाई गाय-बैलों की संख्या तीन राज्यों में पाई जाती है, ये हैं
उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश
प्रश्न
भिलाई स्टील प्लांट भारत सरकार तथा किस एक का संयुक्त उपक्रम है?
उत्तर रूस
प्रश्न
भारत के किस राज्य की बिजली की प्रति व्यक्ति क्षमता और उत्पादन में प्रथम स्थान है
उत्तर गुजरात
प्रश्न
हस्तशिल्प केन्द्र तूरा (पन्गारो) अवस्थित है
उत्तर मेघालय में
प्रश्न
कौन सीमेंट का मुख्य संघटक हैं?
उत्तर चूना पत्थर
प्रश्न
भारत का सबसे बड़ा पेट्रो रसायन कारखाना किस राज्य में स्थित है?
उत्तर गुजरात में


