• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
    • सामयिक खबरें
    • खेल समसामयिकी
    • राज्य समसामयिकी
    • वनलाइनर करेंट अफेयर्स
    • दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
  • साक्षात्कार
  • ई-पुस्तकें
    • PDF पुस्तकें
    • ऑनलाइन पुस्तकें
  • ई-पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं आर्काइव्स
    • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • ई-पत्रिकाएं
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
  3. मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
  4. करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2026

करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2026 Download as PDF

[1]. हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के सहयोग से लद्दाख की पुग़ा घाटी में भारत के पहले भू-तापीय विद्युत संयंत्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस संदर्भ में, भू-तापीय ऊर्जा से मुख्यतः क्या अभिप्रेत है?

[A]. तटीय क्षेत्रों में ज्वारीय गतिविधियों से उत्पन्न ऊर्जा
[B]. उच्च ऊंचाई वाली पवन धाराओं से प्राप्त ऊर्जा
[C]. भूमिगत परमाणु संलयन अभिक्रियाओं से उत्पन्न ऊर्जा
[D]. पृथ्वी की सतह के नीचे संचित ऊष्मा से प्राप्त ऊर्जा

Show Answer

Correct Answer: D [पृथ्वी की सतह के नीचे संचित ऊष्मा से प्राप्त ऊर्जा]

[2]. हाल ही में तमिलनाडु में राजमार्गों के किनारे बड़े पैमाने पर ‘कोनोकार्पस’ (Conocarpus) पौधारोपण को लेकर पारिस्थितिकीविदों ने चिंता व्यक्त की। ‘कोनोकार्पस इरेक्टस’ मूल रूप से निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का पौधा है?

[A]. मध्य एशिया एवं पूर्वी यूरोप
[B]. अमेरिका एवं पश्चिमी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय तटीय क्षेत्र
[C]. दक्षिण एशिया के हिमालयी पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र
[D]. उत्तरी अफ्रीका के भूमध्यसागरीय घासस्थल एवं मरुस्थलीय क्षेत्र

Show Answer

Correct Answer: B [अमेरिका एवं पश्चिमी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय तटीय क्षेत्र]

[3]. हाल ही में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किसके लिए प्रदान किए जाते हैं?

[A]. केवल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
[B]. विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों एवं असाधारण सार्वजनिक सेवा हेतु
[C]. केवल प्रशासन में कार्यरत सरकारी अधिकारियों के योगदान हेतु
[D]. राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं में वित्तीय योगदान हेतु

Show Answer

Correct Answer: B [विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों एवं असाधारण सार्वजनिक सेवा हेतु]

[4]. हाल ही में प्रारंभ की गई ‘भव्य’ योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ‘भव्य’ योजना का उद्देश्य वर्ष 2026–27 से 2031–32 तक 6 वर्षों की अवधि में भारतभर में 100 औद्योगिक पार्क विकसित करना है।
  2. यह योजना प्लग-एंड-प्ले अवसंरचना एवं मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी के साथ निवेश-तैयार औद्योगिक पारिस्थितिक तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है।
  3. योजना के अंतर्गत औद्योगिक पार्कों का क्रियान्वयन प्रत्यक्ष रूप से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा किया जाएगा।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
[A]. केवल 1 और 2
[B]. केवल 2 और 3
[C]. केवल 1 और 3
[D]. 1, 2 और 3

Show Answer

Correct Answer: A [केवल 1 और 2]

[5]. हाल ही में पंडित अयोथी थास (Pandit Iyothee Thass) की 181वीं जयंती मनाई गई। वे दक्षिण भारत के वंचित समुदायों के बीच निम्नलिखित में से किस धर्म के पुनरुत्थान को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध हैं?

[A]. जैन धर्म
[B]. सिख धर्म
[C]. बौद्ध धर्म
[D]. पारसी धर्म

Show Answer

Correct Answer: C [बौद्ध धर्म]

[6]. हाल ही में मेजर अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र द्वारा निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

[A]. यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड
[B]. UN पीसकीपिंग लीडरशिप अवॉर्ड
[C]. डैग हैमर्स्क्योल्ड मेडल
[D]. UN विमेन इन सिक्योरिटी अवॉर्ड

Show Answer

Correct Answer: A [यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड]

[7]. हाल ही में ‘खेत बचाओ अभियान’ चर्चा में रहा। यह अभियान मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है?

[A]. आनुवंशिक रूप से परिवर्तित फसलों का विस्तार
[B]. मृदा परीक्षण आधारित पोषक प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग
[C]. शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर यंत्रीकृत खेती
[D]. निर्यातोन्मुख एकल फसल कृषि

Show Answer

Correct Answer: B [मृदा परीक्षण आधारित पोषक प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग]

[8]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘बॉन्ड यील्ड’ (Bond Yields) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सरकारी बॉन्ड सरकारों द्वारा धन उधार लेने एवं राजकोषीय घाटे को पूरा करने हेतु जारी किए जाने वाले संप्रभु ऋण साधन हैं।
  2. बॉन्ड की कीमत एवं बॉन्ड यील्ड के बीच व्युत्क्रमानुपाती संबंध होता है।
  3. जब बाजार की ब्याज दरें बढ़ती हैं, तब कम कूपन दर वाले पुराने बॉन्ड की कीमतों में वृद्धि होने की प्रवृत्ति रहती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

[A]. केवल 1 और 2
[B]. केवल 2 और 3
[C]. केवल 1 और 3
[D]. 1, 2 और 3

Show Answer

Correct Answer: A [केवल 1 और 2]

[9]. हाल ही में इथियोपिया विश्व व्यापार संगठन (WTO) में सदस्यता प्राप्ति हेतु भारत के साथ द्विपक्षीय बाज़ार पहुंच प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के कारण चर्चा में रहा। इथियोपिया अफ्रीका के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?

[A]. साहेल क्षेत्र
[B]. हॉर्न ऑफ अफ्रीका
[C]. ग्रेट लेक्स क्षेत्र
[D]. मघरेब क्षेत्र

Show Answer

Correct Answer: B [हॉर्न ऑफ अफ्रीका]

[10]. हाल ही में “स्टेट एंड ट्रेंड्स ऑफ कार्बन प्राइसिंग 2026” प्रतिवेदन समाचारों में रहा। यह प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा जारी किया गया?

[A]. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
[B]. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
[C]. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)
[D]. विश्व बैंक (World Bank)

Show Answer

Correct Answer: D [विश्व बैंक (World Bank)]

[11]. हाल ही में भारतीय थल सेना के लिए ‘वायु अस्त्र-1’ (Vayu Astra-1) लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया गया। परीक्षणों के दौरान इस प्रणाली ने निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता प्रदर्शित की?

[A]. मध्य-आकाश ईंधन भरने की क्षमता
[B]. हाइपरसोनिक क्रूज क्षमता
[C]. हमला निरस्त कर पुनः हमला करने की क्षमता
[D]. पनडुब्बी से प्रक्षेपण की क्षमता

Show Answer

Correct Answer: C [हमला निरस्त कर पुनः हमला करने की क्षमता]

[12]. हाल ही में स्पर्म व्हेल (Sperm Whales), उनके संचार पैटर्न पर किए गए एक अध्ययन के कारण चर्चा में रहीं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्पर्म व्हेल का सर्वाधिक उपयुक्त वर्णन करता है?

[A]. वे विश्व की सबसे बड़ी बेलीन व्हेल हैं
[B]. वे सबसे बड़े दंतयुक्त शिकारी हैं
[C]. वे केवल नदियों में पाए जाने वाले मीठे पानी के स्तनधारी हैं
[D]. वे ऐसी एकमात्र व्हेल हैं जिनमें इकोलोकेशन क्षमता नहीं होती

Show Answer

Correct Answer: B [वे सबसे बड़े दंतयुक्त शिकारी हैं]

[13]. हाल ही में “मायोपिया” (Myopia) एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य चिंता के रूप में सुर्ख़ियों में रहा। मायोपिया वह स्थिति है, जिसमेंः

[A]. निकट की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं
[B]. निकट एवं दूर दोनों प्रकार की वस्तुएं समान रूप से धुंधली दिखाई देती हैं
[C]. दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि निकट की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं
[D]. व्यक्ति रंगों में भेद करने की क्षमता खो देता है

Show Answer

Correct Answer: C [दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि निकट की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं]

[14]. हाल ही में समाचारों में रहे प्रस्तावित एंटी-डोपिंग कानून से जुड़े संशोधनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. प्रस्तावित ढांचा प्रतिबंधित प्रदर्शन-वर्धक पदार्थों (Performance-Enhancing Substances) से जुड़े तस्करी एवं संगठित वाणिज्यिक गतिविधियों को अपराध की श्रेणी में लाने का प्रयास करता है।
  2. केवल एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन अथवा डोपिंग परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने पर खिलाड़ियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा, जब तक कि वे तस्करी या संगठित डोपिंग नेटवर्क जैसे आपराधिक कृत्यों में संलिप्त न हों।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

[A]. केवल 1
[B]. केवल 2
[C]. 1 और 2 दोनों
[D]. न तो 1, न ही 2

Show Answer

Correct Answer: C [1 और 2 दोनों]

[15]. हाल ही में ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’ पहल के अंतर्गत “अरुणाचल कीवी: द USP ऑफ अरुणाचल प्रदेश” मिशन का शुभारंभ किया गया। कीवी की खेती निम्नलिखित में से किस जलवायु परिस्थिति में सर्वाधिक उपयुक्त होती है?

[A]. उष्ण एवं शुष्क जलवायु
[B]. भूमध्यरेखीय वर्षावन जलवायु
[C]. समशीतोष्ण जलवायु
[D]. उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु

Show Answer

Correct Answer: C [ समशीतोष्ण जलवायु]

[16]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट तारकीय द्वैध प्रणाली (Ultra‑Compact Stellar Binary System) की खोज की, जिसमें एक ब्लू स्ट्रैगलर तारा एवं एक ब्राउन ड्वार्फ शामिल हैं। ब्राउन ड्वार्फ को सबसे उपयुक्त रूप से किस प्रकार वर्णित किया जाता है?

[A]. ऐसे मृत तारे जिनमें कोई विकिरण शेष नहीं रहता
[B]. न्यूट्रॉन तारों की परिक्रमा करने वाले छोटे क्षुद्रग्रह
[C]. तीव्र सुपरनोवा विस्फोट से गुजर रहे युवा तारे
[D]. ऐसे खगोलीय पिंड जो ग्रहों से अधिक विशाल हैं लेकिन तारों की तरह नाभिकीय संलयन बनाए रखने हेतु अत्यधिक छोटे होते हैं

Show Answer

Correct Answer: D [ऐसे खगोलीय पिंड जो ग्रहों से अधिक विशाल हैं लेकिन तारों की तरह नाभिकीय संलयन बनाए रखने हेतु अत्यधिक छोटे होते हैं ]

[17]. हाल ही में यांग शुआंग-ज़ी एवं अनुवादक लिन किंग को इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2026 प्रदान किया गया। उनकी पुरस्कृत कृति का शीर्षक क्या है?

[A]. द वेजिटेरियन
[B]. ताइवान ट्रैवलॉग
[C]. टॉम्ब ऑफ सैंड
[D]. सेलेस्टियल बॉडीज़

Show Answer

Correct Answer: B [ताइवान ट्रैवलॉग]

[18]. हाल ही में RBI ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने हेतु डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी की घोषणा की। डॉलर-रुपया स्वैप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. डॉलर-रुपया स्वैप में RBI अमेरिकी डॉलर एवं भारतीय रुपये का विनिमय इस शर्त के साथ करता है कि भविष्य में इस लेनदेन को उलट दिया जाएगा।
  2. ऐसे स्वैप का प्रमुख उद्देश्य रुपये की तरलता का प्रबंधन करना एवं विनिमय दर में अस्थिरता को कम करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
[A]. केवल 1
[B]. केवल 2
[C]. 1 और 2 दोनों
[D]. न तो 1, न ही 2

Show Answer

Correct Answer: C [1 और 2 दोनों]

[19]. हाल ही में वर्ल्ड सिटीज रिपोर्ट 2026 चर्चा में रही। रिपोर्ट के अनुसार केवल आवास क्षेत्र ही वैश्विक कुल उत्सर्जन के लगभग कितने हिस्से के लिए उत्तरदायी है?

[A]. 5–8%
[B]. 10–12%
[C]. 17–21%
[D]. 30–35%

Show Answer

Correct Answer: C [17–21%]

[20]. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘पीएम श्री’ (PM SHRI) स्कूल पहल को लागू करने हेतु पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। ‘पीएम श्री’ योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. पीएम श्री, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत प्रारंभ की गई एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप मॉडल स्कूल विकसित करना है।
  2. इस योजना के अंतर्गत सभी राज्यों को 90:10 के अनुपात में केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
[A]. केवल 1
[B]. केवल 2
[C]. 1 और 2 दोनों
[D]. न तो 1, न ही 2

Show Answer

Correct Answer: A [केवल 1]
Showing 21-40 of 119 items.
  • «
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • »

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • Current Affairs Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

Topic-wise Current Affairs

Current News

Current News
Ecology & Environment
  • Biodiversity
  • Climate change
  • Disaster Management
  • Pollution
  • Sustainable Development
Heritage, Art & Culture
  • Art & Culture
  • Heritage
Indian Economy
  • Agriculture & Allied Sector
  • Banking & Finance
  • Budget & Economic Surveys
  • Infrastructure
  • Socio-Economic Development
International
  • International Organizations
  • International Relations
  • International Trade & Treaties
National
  • Judiciary
  • Miscellaneous
  • National Security
  • Polity & Governance
  • Public policy & Welfare Schemes
  • Reports & Indices
  • Social Issue & Social Justice
Science & Technology
  • Basics of Science
  • Biotechnology
  • Health & Disease
  • New Technology
  • Space
News Crux

News Crux
  • Defence Exercises
  • Awards In News
  • Famous Appointment
  • Famous Books
  • Famous Committee & Commission
  • Important Days & Decade
  • Institutions & Organisation
  • Miscellaneous
  • Obituary
  • Persons In News
  • Places In News
  • Species In News
  • Summit, Seminars & Conferences
  • Web Portal & Apps
Sports In News

Sports In News
  • Archery
  • Athletics
  • Badminton
  • Billiards
  • Boxing
  • Chess
  • Cricket
  • Football
  • Formula One
  • Hockey
  • Racing
  • Shooting
  • Skiing
  • Snooker
  • Sports Events
  • Surfing
  • Table Tennis
  • Tennis
  • Weightlifting
  • Wrestling
State In News

State In News
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Gujarat
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu And Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • West Bengal
Oneliner Current Affairs

Oneliner Current Affairs
  • Ecology & Environment
  • Indian Economy
  • International
  • National
  • Science & Technology
Daily Current Affairs Quiz

Daily Current Affairs Quiz

Monthly Current Affairs Quiz

  • Current Affairs Quiz - July 2026
  • Current Affairs Quiz - June 2026
  • Current Affairs Quiz - May 2026
  • Current Affairs Quiz - April 2026
  • Current Affairs Quiz - March 2026
  • Download as PDF...

Day Wise Current Affairs

  • Current Affairs 25 July 2026
  • Current Affairs 24 July 2026
  • Current Affairs 23 July 2026
  • Current Affairs 22 July 2026
  • Current Affairs 21 July 2026
  • Download as PDF...

Monthly Current Affairs

  • Current Affairs July 2026
  • Current Affairs June 2026
  • Current Affairs May 2026
  • Current Affairs April 2026
  • Current Affairs March 2026
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.