- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- सामान्य विज्ञान
प्रश्न
औषधि वितरण में काम आने वाले खाली सम्पुट (Bland Capsules) बने होते हैं
उत्तर
मांडी के
प्रश्न
सूचना प्रौद्योगिकी शब्दावाली नहीं है
उत्तर प्रकाशीय भंडारण
प्रश्न
विश्व स्तर के प्रोग्राम ‘ह्यूमन जीन प्रोजेक्ट’ का संबंध है
उत्तर
मानव जीनों और उनके अनुक्रमों की पहचान और मानचित्रण से,
प्रश्न
कृष्ण छिद्र (ब्लैक होल) एक ऐसा खगोलिय अस्तित्व है जिसे दूरबीन से नहीं देखा जा सकता है क्योंकि
उत्तर
कृष्ण छिद्र का गुरूत्वीय क्षेत्र प्रकाश को भी अवशोषित कर लेता है
प्रश्न
ऊनी वस्त्रें का उपयोग सर्दियों में किया जाता है जो शरीर को गर्म रखने में सहायक होते है, ऐसा क्यों?
उत्तर
प्रोटीन और कुछ मात्र में लिपिड ऊनी रेशों में पाए जाते है जो ऊष्मा के कुचालक होते है, यह एक इंसुलेटर (विसंवाहक) कार्य करती है
प्रश्न
कशेरूक रज्जु (Spinal Cord) में कितनी जोडि़यां तंत्रिका पायी जाती है?
उत्तर
31
प्रश्न
प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Action) का नियंत्रण केन्द्र कहां पर है?
उत्तर
कशेरूक रज्जु में
प्रश्न
निषेचन (Fertilization) की क्रिया कहां पर होती है?
उत्तर
अंडवाहिनी में (Oviduct)
प्रश्न
थायरायड ग्रंथि से थायरॉक्सिन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करने वाली अंतःस्रावी हार्मोन कौन-सा है?
उत्तर
TSH (Thyroid Stimulating Hormone)
प्रश्न
कुत्ता किस प्रकार का जानवर है?
उत्तर
मांसाहारी
प्रश्न
‘हरित क्रांति’ में अधिक उपज देने वाले उन्नत बीजों का प्रयोग हुआ, जिनके लिए आवश्यक है
उत्तर
अधिक उर्वरक तथा अधिक पानी
प्रश्न
इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी स्थित है
उत्तर
कानपुर
प्रश्न
कौन ट्रान्सजेनिक्स द्वारा नहीं पाया जा सकता है?
उत्तर
क्लोनीकृत जंतुओं का उत्पादन
प्रश्न
किसकी कमी से मनुष्य में मधुमेह होता है
उत्तर
इन्सुलिन
प्रश्न
रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक है, क्योंकि पेड़ छोड़ते है
उत्तर
कार्बन डाइ ऑक्साइड
प्रश्न
किस वैज्ञानिक ने ‘अपरदन चक्र’ परिवर्तित किया
उत्तर
डेविस
प्रश्न
वृक्ष की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है
उत्तर
इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
प्रश्न
एक स्वस्थ व्यक्ति का हृदय एक मिनट में औसतन कितनी बार धड़कता है?
उत्तर
72
प्रश्न
कौन-सा लक्षण हृदयघात (Heart Attack) से संबंधित नहीं है?
उत्तर
टांगों में दर्द
प्रश्न
जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है तो श्वास की गति
उत्तर
बढ़ जाती है
प्रश्न
मानव शरीर में खून की शुद्धिकरण की प्रक्रिया को कहते हैं
उत्तर
डायलिसिस
प्रश्न
जैविक सिस्टम (Living System) में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज करने में उत्तरदायी पदार्थ है
उत्तर
एन्जाइम
प्रश्न
पेड़ व पौधों की खाना तैयार करने की प्रक्रिया कहलाती है
उत्तर
फोटोसिंथेसिस
प्रश्न
भारत ने सुपर कम्प्यूटर परम का निर्माण किया
उत्तर पुणे में
प्रश्न
Y2K समस्या का संबंध है
उत्तर ईसवी सन् के अंतिम दोनों शब्दों के शून्य हो जाने की दशा में उनका प्रतिस्थानी ढूंढ़ना
प्रश्न
कौन मस्तिष्क की कार्य प्रणाली की नकल करने वाला सबसे छोटा और सबसे तीव्र गति वाला कम्प्यूटर होगा?
उत्तर क्वांटम कम्प्यूटर
प्रश्न
ठोस कपूर से कपूर वाष्प बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं
उत्तर
ऊर्ध्वपातन
प्रश्न
सर्वाधिक कठोर तत्व है
उत्तर
हीरा
प्रश्न
आजकल सड़क की रोशनी में पीले लैम्प बहुतायत में प्रयुक्त हो रहे है। इन लैम्पों में किसका उपयोग होता है?
उत्तर
सोडियम
प्रश्न
धातुओं में से कौन सामान्य ताप पर द्रव है?
उत्तर
पारा
प्रश्न
ऊर्जा संरक्षण का आशय है कि
उत्तर
ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता है और न विनाश
प्रश्न
स्टील में कितना कार्बन होता है
उत्तर
0.1 से 2% तक
प्रश्न
बैरोमीटर का प्रयोग किया जाता है
उत्तर
दाब मापने में
प्रश्न
शुष्क बर्फ कहते है
उत्तर
ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को
प्रश्न
पानी का शुद्धतम रूप है
उत्तर
वर्षा का पानी
प्रश्न
फिटकरी गंदले पानी को किस प्रक्रिया द्वारा स्वच्छ करती है?
उत्तर
स्कंदन
प्रश्न
डॉक्टरों द्वारा एनेस्थीसिया (Anesthesia) के रूप में प्रयोग होने वाली हास्य गैस है
उत्तर
नाइट्रस ऑक्साइड
प्रश्न
पढ़ने में काम आने वाले ग्लासेस, किस प्रकार के लेंस से बनते है
उत्तर
उत्तल लेंस
प्रश्न
खाना बनाने में प्रयोग की जाने वाली गैस मुख्यतः है
उत्तर
मिथेन
प्रश्न
टरबाइन व डायनेमो से बिजली प्राप्त करने में किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते है
उत्तर
मैकेनिकल ऊर्जा


