- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- आधुनिक भारत का इतिहास
प्रश्न
‘दि रूट्स ऑफ एंशियंट इंडिया’ के लेखक कौन थे?
उत्तर डब्ल्यू.ए. फेअरसर्विस
प्रश्न
चार्टर अधिनियम 1813 भारत के लिए महत्वपूर्ण समझे जाने का कौन-सा एक कारण है?
उत्तर इसके द्वारा भारतीयों की शिक्षा के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया
प्रश्न
किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम परोक्ष निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की?
उत्तर 1892
प्रश्न
किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया?
उत्तर चार्टर एक्ट 1853
प्रश्न
अगस्त 1947 में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में कौन नेता कहीं भी सम्मिलित नहीं हुआ?
उत्तर महात्मा गांधी
प्रश्न
किसने 19 मई 1928 को बंबई में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन की अध्यक्षता की थी?
उत्तर डॉ. एम.ए. अंसारी
प्रश्न
पांडिचेरी किसका उपनिवेश रहा है?
उत्तर फ्रांस
प्रश्न
डचों द्वारा किस शहर को अपना व्यापारिक केंद्र बनाया गया?
उत्तर मद्रास
प्रश्न
उदत्त मार्तंड जो हिंदी भाषा का प्रथम समाचार पत्र है इसका प्रकाशन कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर 30 मई 1826 (कलकत्ता) संपादक- जुगल किशोर शुक्ला
प्रश्न
अंग्रेजों ने रैय्यतवाड़ी व्यवस्था सर्वप्रथम कहाँ आरंभ की थी?
उत्तर मद्रास प्रेसीडेंसी में
प्रश्न
“1853 में जन्मे ये पश्चिमी भारत के पारसी थे। ये "इंडियन स्पेक्टेटर" तथा "वायस ऑफ इंडिया" के संपादक थे। ये एक समाज सुधारक थे और सम्मति आयु अधिनियम 1891 के पक्ष में प्रमुख संघर्षकर्ता थे।" किसके विषय में है?
उत्तर बी.एम. मालाबारी
प्रश्न
पश्चिमी भारत के डी.के कर्वे का नाम किस संदर्भ में आता है?
उत्तर स्त्री शिक्षा विधवा पुनर्विवाह
प्रश्न
कौन लगातार छः वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था?
उत्तर (वर्ष 1940-1946) अबुल कलाम आजाद
प्रश्न
देवबंद आंदोलन यू.पी. (संयुक्त प्रांत) में किस वर्ष में आरंभ हुआ था?
उत्तर 1866 ई.
प्रश्न
ईस्ट इंडिया कम्पनी के सेना अधिकारी थॉमस मुनरो कब तक मद्रास के गवर्नर रहें?
उत्तर वर्ष 1819-1827 तक (रैयतबाडी व्यवस्था जनक)
प्रश्न
वर्ष 1926 में भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर लॉर्ड इरविन (30वें गवर्नर जनरल)
प्रश्न
लॉर्ड हार्डिंग किस वर्ष भारत का गवर्नर जनरल बना?
उत्तर वर्ष 1910
प्रश्न
वर्ष 1905 के दौरान कौन गवर्नर जनरल रहा?
उत्तर लार्ड मिटो
प्रश्न
लॉर्ड कर्जन ने किस वर्ष गवर्नर जनरल का पद स्वीकार किया?
उत्तर 1899
प्रश्न
मद्रास की संधि (2 अप्रैल 1769) का संबंध किस युद्ध से है?
उत्तर प्रथम अंग्रेज- मैसूर युद्ध (अंग्रेजों की हार)
प्रश्न
द्वितीय कर्नाटक युद्ध (1749-1754) का संबंध किससे है?
उत्तर पांडिचेरी की संधि (ब्रिटिश और फ्रेंच के मध्य)
प्रश्न
अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लड़े गए युद्ध में से कौन- सा युद्ध सर्वाधिक निर्णायक था?
उत्तर बक्सर की लड़ाई
प्रश्न
बक्सर की लड़ाई के समय बंगाल का नवाब कौन था?
उत्तर मीर जाफर
प्रश्न
एक्स-ला चैपल संधि (1748) का संबंध किससे है?
उत्तर अस्ट्रियन उत्तराधिकार प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति
प्रश्न
कौन 1885 में स्थापित बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापकों में से एक था?
उत्तर फिरोजशाह मेहता
प्रश्न
किसने 1904 में लगातार भारत को ‘स्वशासन’ देने पर बल दिया?
उत्तर दादाभाई नौरोजी
प्रश्न
कौन उग्र राष्ट्रवादी नेता नहीं था?
उत्तर जी.के. गोखले
प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में सी-विजय राघव चेरियार ने अध्यक्षता की थी?
उत्तर (नागपुर अधिवेशन 1920)
प्रश्न
किस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक मानी जाती है?
उत्तर नमक सत्याग्रह
प्रश्न
अंग्रेजों के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा प्रारंभ किए गए आंदोलन का क्या नाम था?
उत्तर लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
प्रश्न
‘साम्प्रदायिक अधिनिर्णय’ की घोषणा के पश्चात किसे सम्पादित किया गया?उत्तर पूना समझौता
प्रश्न
किसने नील की खेती के संबंध में चंपारण में महात्मा गांधी को आमंत्रित किया था?
उत्तर राजकुमार शुक्ल
प्रश्न
किसके विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ की उपाधि परित्याग कर दिया था?
उत्तर जलियांवाला बाग जनसंहार
प्रश्न
ब्रिटिश भारत का वह कौन-सा प्रांत है जहाँ 1937 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मंत्रिमंडल नहीं बना?
उत्तर बंगाल, पंजाब
प्रश्न
बारिंद्र घोष किससे जुड़े हुए थे?
उत्तर अनुशीलन समिति से
प्रश्न
स्वामी सहजानंद सरस्वती ने भूमि और जलमार्ग के राष्ट्रीयकरण की मांग के साथ अपनी मृत्यु के पूर्व किस संगठन का गठन किया?
उत्तर अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा
प्रश्न
नेहरू रिपोर्ट किस की अध्यक्षता में एक कमेटी द्वारा तैयार किया गया था और इसका विषय क्या था?
उत्तर मोतीलाल नेहरू भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं
प्रश्न
मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में एम.ए. जिन्ना ने अपना 14 सूत्रीय प्रस्ताव रखा था?
उत्तर 1929 ई. में
प्रश्न
महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण कहां दिया था?
उत्तर वाराणसी (B.H.U.) में
प्रश्न
बीसवीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में कांग्रेस में विभाजन की प्रक्रिया किस कारण शुरु हुई?
उत्तर कांग्रेस आंदोलन की रणनीतियों पर कांग्रेस आंदोलन के उदे्दश्यों पर,


