- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- आधुनिक भारत का इतिहास
प्रश्न
‘पॉलिटिक्स इन इंडिया’ पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
उत्तर रजनी कोठारी
प्रश्न
कौन ‘सर्वोदय योजना’ की रूपरेखा तैयार करने में सम्मिलित था?
उत्तर जय प्रकाश नारायण
प्रश्न
‘मधुबनी’ पेंटिंग किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर बिहार
प्रश्न
महाकुंभ कितने वर्षों के अंतराल में होता है?
उत्तर 12 वर्ष
प्रश्न
कौन सितंबर 2 1946 को गठित अंतरिम सरकार में मंत्री नहीं थे?
उत्तर अबुल कलाम आजाद
प्रश्न
माउंटबेटन योजना आधार किसका बनी?
उत्तर देश के विभाजन की
प्रश्न
कौन-सा संगीत वाद्य इंडोइस्लामिक उत्पत्ति का नहीं है?
उत्तर सारंगी
प्रश्न
किस अधिनियम में से प्रथम बार गवर्नर जनरल ऑफ बंगाल के पद हेतु प्रावधान किया गया था?
उत्तर रेग्यूलेटिंग अधिनियम 1773
प्रश्न
किसने वास्को-डि-गामा का कालीकट में स्वागत किया था?
उत्तर जमोरिन
प्रश्न
किसके शासन काल में फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी संस्थापित हुई थी?
उत्तर लुई चौदहवें के शासनकाल में
प्रश्न
कौन एक मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर था?
उत्तर मुर्शीद कुली खान
प्रश्न
सिक्ख राज्य का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर दिलीप सिंह
प्रश्न
पंजाब के विलय के पश्चात् पंजाब पर शासन करने के लिए कौन ‘तीन की परिषद’ के सदस्य थे?
उत्तर हेनरी लॉरेंस जॉन लॉरेंस चार्ल्स ग्रेनविल मेंसेल
प्रश्न
लॉर्ड कार्नवालिस किस आंग्ल मैसूर युद्ध से संबंधित थे?
उत्तर तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध
प्रश्न
भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर लॉर्ड रिपन (स्थनीय एवं शासन 1882 का संकल्प)
प्रश्न
किसने भारत में लोक निर्माण विभाग (1854) की स्थापना की थी?
उत्तर लॉर्ड डलहौजी
प्रश्न
‘रिंग फेंस’ नीति का संबंध किससे है?
उत्तर वारेन हेस्टिग्स
प्रश्न
सहायक संधि व्यवस्था को स्वीकार करने वाला प्रथम भारतीय देशी शासक कौन थे?
उत्तर हैदराबाद के निजाम
प्रश्न
किस वर्ष बंगाल से दासों के निर्यात को रोक दिया गया?
उत्तर 1789
प्रश्न
इलबर्ट बिल विवाद किससे संबंधित था?
उत्तर यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिए भारतीय जजों पर लगाई गई अयोग्यताओं को हटाया जाना
प्रश्न
महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
उत्तर ग्वालियर
प्रश्न
महात्मा गांधी एवं उनके विचारों से प्रभावित होने वाले प्रथम आदिवासी नेता कौन थे?
उत्तर जादोनाग
प्रश्न
भारत की शैक्षणिक नीति में ‘फिल्टरेशन थ्योरी’ के प्रतिपादक कौन थे?
उत्तर मैकाले
प्रश्न
गदर पार्टी द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र का क्या नाम था?
उत्तर हिन्दुस्तान गदर
प्रश्न
किसने ‘कौमी आवाज’ पत्र का आरंभ किया था?
उत्तर शौकत अली
प्रश्न
दी सोशलिस्ट पत्रिका का संपादन किसने किया?
उत्तर श्रीपद अमृत डांगे (एस.ए. डांगे) वर्ष 1922
प्रश्न
इनकलाब पत्रिका के संपादक कौन थे?
उत्तर गुलाम हुसैन
प्रश्न
वर्ष 1923 में सिगरावेलू चेट्टियार द्वारा किस पाक्षिक पत्रिका का संपादन किया गया?
उत्तर लेबर किसान गजट
प्रश्न
महाराष्ट्र में विधवा पुनर्विवाह हेतु अभियान का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर विष्णु परशुराम पंडित ने
प्रश्न
‘दि एज ऑफ कांसेंट एक्ट’ किस वर्ष पारित हुआ
उत्तर 1891
प्रश्न
समाज सुधारकों में से कौन संस्कृत भाषा में प्रवीणता के लिए जाना जाता है?
उत्तर दयानंद सरस्वती ईश्वर चन्द्र विद्यासागर राजा राममोहन राय
प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष कौन था?
उत्तर (वर्ष 1888 चौथा इलाहाबाद) जॉर्ज यूले
प्रश्न
किसने कहा था "तिलक भारतीय अशांति के जनक है"?
उत्तर वेलेटाईन चिरोल
प्रश्न
उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की; भारतीय राष्ट्रवादियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने मैजिनी की जीवनी लिखी; उन्होंने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857 नामक पुस्तक लिखी जो 1857 के विद्रोह का एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है; ब्रिटिश कैद से मुक्त होने के लिए वे एक चलते जहाज से कूद पड़े। उक्त घटनाओं का संबंध किससे है?
उत्तर वी.डी. सावरकर
प्रश्न
हेडगेवार ने किस वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की?
उत्तर 27 सितम्बर 1925
प्रश्न
मुजफ्फरपुर बम कांड (1908) का संबंध किसके साथ है?
उत्तर प्रफुल्ल चाकी
प्रश्न
किसने बहरी ब्रिटिश सरकार को सुनाने हेतु केन्द्रीय विधान सभा में अप्रैल 8,1929 को बम फेंका था?
उत्तर भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त
प्रश्न
भगत सिंह का स्मारक कहाँ स्थित है?
उत्तर फिरोजपुर में
प्रश्न
‘स्वराज’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उत्तर दयानंद सरस्वती
प्रश्न
विपिन चंद्रपाल किस विचारधारा से संबद्ध थे?
उत्तर उग्रवादी विचारधारा


