- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- भारत का इतिहास
प्रश्न
प्राचीन भारतीय अभिलेखों में से कौन-सा एक खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है?
उत्तर सोहगौरा ताम्रपत्र
प्रश्न
मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था
उत्तर जौ/यव
प्रश्न
ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे?
उत्तर उत्तर से दक्षिण की ओर
प्रश्न
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहाँ पर है?
उत्तर भोपाल
प्रश्न
मोहनजोदड़ों की हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे
उत्तर सर जॉन मार्शल
प्रश्न
ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः ‘सोम’ को समर्पित है?
उत्तर नौवां मंडल
प्रश्न
किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है?
उत्तर सामवेद
प्रश्न
अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है?
उत्तर कंठोपनिषद में
प्रश्न
प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया?
उत्तर परुष्णी
प्रश्न
गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण जिस राज्य में हुआ था, वह है
उत्तर मल्ल
प्रश्न
महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते हैं?
उत्तर पद्मपाणि
प्रश्न
नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्वप्रसिद्ध था?
उत्तर बौद्ध धर्म दर्शन
प्रश्न
अर्द्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती प्रतीक है
उत्तर देव और उसकी शक्ति का योग
प्रश्न
वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारंभ की?
उत्तर भागवतों ने
प्रश्न
कौन ‘प्रस्थानत्रयी’ में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर भागवत
प्रश्न
पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर चंद्रगुप्त मौर्य
प्रश्न
प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
उत्तर ई-पू- छठवीं शताब्दी
प्रश्न
कौन-सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था?
उत्तर श्रीलंका
प्रश्न
प्राचीन भारत में कौन-सी एक लिपि दाई ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी?
उत्तर खरोष्ठी
प्रश्न
कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तंभों के बारे में गलत है?
उत्तर ये स्थापत्य संरचना के भाग हैं
प्रश्न
किस एक अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है?
उत्तर मास्की
प्रश्न
प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगस्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?
उत्तर चंद्रगुप्त मौर्य
प्रश्न
गांवों के शासन को स्वायत्तशासी पंचायतों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया?
उत्तर मौर्यों ने
प्रश्न
‘काव्य’ शैली की प्राचीनतम नमूना किसके अभिलेख में मिलता है?
उत्तर काठियावाड़ के रुद्रदामन के
प्रश्न
गुप्त युग में भूमि राजस्व की दर क्या थी?
उत्तर उपज का छठा भाग
प्रश्न
प्राचीन सांख्य दर्शन में किसका महत्त्वपूर्ण योगदान है?
उत्तर कपिल
प्रश्न
मीमांसा के प्रणेता थे
उत्तर जैमिनी
प्रश्न
कर्म का सिद्धांत संबंधित है
उत्तर मीमांसा से
प्रश्न
पुलकेशिन-II का बादामी शिलालेख शक किस वर्ष दिनांकित है।
उत्तर सन् 465ई. का
प्रश्न
पुलकेशिन-II का बादामी शिलालेख विक्रम संवत में दिनांकित करना हो तो वर्ष क्या होगा
उत्तर सन् 601ई.
प्रश्न
भुवनेश्वर तथा पुरी के मंदिर किस शैली में निर्मित हैं?
उत्तर नागर
प्रश्न
तोल्काप्यिम ग्रंथ संबंधित है
उत्तर व्याकरण और काव्य से
प्रश्न
कौन-सा बंदरगाह पोडुके नाम से ‘दी पेरिप्लस ऑफ दी इरिथ्रियन सी’ के लेखक को ज्ञात था?
उत्तर अरिकामेडू
प्रश्न
धार्मिक कविताओं का संकलन ‘कुरल’ किस भाषा में है?
उत्तर तमिल
प्रश्न
कौन-सा एक प्राचीन भारत में व्यापारियों का निगम था?
उत्तर मणिग्रामम्
प्रश्न
‘मिलिन्दपन्हों’ राजा मिलिंद तथा एक बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद रूप में है। वह भिक्षु थे
उत्तर नागसेन
प्रश्न
विक्रमांकदेवचरित की रचना किसने की?
उत्तर विल्हण
प्रश्न
वृहतसंहिता के लेखक कौन थे?
उत्तर वाराहमिहिर
प्रश्न
‘गीत गोविंद’ काव्य के रचयिता कौन हैं?
उत्तर जयदेव
प्रश्न
गांधार कला शैली एक संश्लेषण है
उत्तर भारतीय तथा यूनानी कला का


