- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- ध्वनि
प्रश्न
कोई विधेयक ‘धन विधेयक’है या नहीं इसका निर्णय कौन करता है?
उत्तर लोक सभा अध्यक्ष
प्रश्न
सर्वप्रथम एक सांसद/विधायक को इस आधार पर सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया कि वह सदन की अनुमति के बिना उसकी साठ लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहा।
उत्तर राज्य सभा का
प्रश्न
भारतीय संसद की सबसे बड़ी समिति है
उत्तर प्राक्कलन समिति
प्रश्न
संसद के अधिकारियों में सम्मिलित हैं
उत्तर लोक सभा के अध्यक्ष_ लोक सभा के उपाध्यक्ष_ लोक सभा के महासचिव_ राज्य सभा के सभापति
प्रश्न
लोक लेखा की संसदीय समिति के प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर सरकार के विनियोग तथा वित्त लेखाओं की जांच करती है_ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट की जांच करती है
प्रश्न
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के किस प्रावधान के अनुरूप अधिनियमित हुआ था?
उत्तर स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
प्रश्न
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारी की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अधीन, व्यक्तिगत या सामुदायिक वन अधिकारों अथवा दोनों की प्रकृति एवं विस्तार के निर्धारण की प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए कौन प्राधिकारी होगा?
उत्तर ग्राम सभा
प्रश्न
संसद के सूचना अधिकार अधिनियम को कब भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई
उत्तर 15 जून, 2005 को
प्रश्न
सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रें में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को 1966 में अधिनियम किया। कौन-सा एक उसके उद्देश्य के रूप में अभिज्ञात नहीं है?
उत्तर जनजातीय क्षेत्रें में स्वायत्त क्षेत्रें का निर्माण करना
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन विशेष न्यायालय कौन-सी शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकता?
उत्तर सामूहिक जुर्माना आरोपित करना
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किए गए अपराध का अन्वेषण ऐसी पुलिस अधिकारी द्वारा किया जाएगा जो किस रैंक से कम न हो?
उत्तर उप-अधीक्षक
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन क्या पूर्णतः निषिद्ध है?
उत्तर गिरफ्तारी पूर्व जमानत
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन अपराध अभियोजन में, न्यायालय क्या उपधारित कर सकता है?
उत्तर दुष्प्रेरण, सामान्य आशय,सामान्य उद्देश्य
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन अपराधों का विचारण करने के लिए राज्य सरकार किसकी सहमति से सत्र न्यायालय को विशेष न्यायालय विनिर्दिष्ट कर सकती है?
उत्तर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न
संसद की स्थायी समिति के सदस्यों को लोक सभा एवं राज्य सभा से किस अनुपात में लिया जाता है?
उत्तर क्रमशः दो और एक के अनुपात में
प्रश्न
व्यय का अनुमान किस रूप में भारतीय संसद के समक्ष रखा जाता है?
उत्तर अनुदान का अनुरोध
प्रश्न
मनोनीत सांसदों के लिए विशेष प्रावधान क्या है?
उत्तर राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है
प्रश्न
संसद, अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा संपूर्ण भारत में लागू करने के लिए, कोई भी कानून बना सकती है?
उत्तर बिना किसी राज्य की सहमति से
प्रश्न
कौन संसद का अनन्य भाग नहीं है?
उत्तर उपराष्ट्रपति
प्रश्न
भारत के संविधान में क्या कथित है?
उत्तर राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा, संसद राष्ट्रपति और दो सदनों में मिलाकर बनेगी
प्रश्न
15वीं लोक सभा में कुल सदस्यों में महिला सदस्यों का अनुपात था
उत्तर 10% से कम
प्रश्न
15वीं लोक सभा में राजस्थान से निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या थी
उत्तर तीन महिला सांसद
प्रश्न
कौन राज्य सभा का सदस्य होते हुए भी लोक सभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है?
उत्तर मंत्री जो राज्य सभा का सदस्य हो
प्रश्न
राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन करती है, तो तत्पश्चात क्या होगा?
उत्तर लोक सभा, राज्य सभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करे या अस्वीकार करे, इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती है
प्रश्न
कौन-सी विधियां भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?
उत्तर संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना_ विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना_ अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान_ संसद में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना
प्रश्न
भारतीय विधान के प्रावधानों के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के संदर्भ में क्या प्रावधान है?
उत्तर उपभोक्ताओं को खाद्य की जांच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है_ उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन अपराधों को विचारण करने के लिए सेशन न्यायालय को विशेष न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट करने का प्रयोजन है
उत्तर शीघ्र विचारण
प्रश्न
शक्तियों में से कौन-सी एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट विशेष न्यायालय को नहीं दी गई है?
उत्तर पुलिस से भिन्न किसी व्यक्ति को अतिरिक्त अन्वेषण करने के लिए अधिकृत करना
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की उन्नति के लिए एक प्रावधान है जो निम्न में से किस एक सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर अधिमानी स्थिति का सिद्धांत
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 कब प्रवृत्त हुआ है?
उत्तर 30 जनवरी, 1990
प्रश्न
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम का विस्तार कहाँ तक है
उत्तर संपूर्ण भारत पर
प्रश्न
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अधीन सभी दंडनीय अपराध किस श्रेणी के हैं?
उत्तर संज्ञेय तथा संक्षेपतः विचारणीय
प्रश्न
किसके बारे में संसदीय समिति गठित नहीं की गई हैं?
उत्तर अल्पसंख्यक कल्याण के बारे में
प्रश्न
भारतीय संसद के स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर सार्वजनिक महत्व के निश्चित अति आवश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
प्रश्न
कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किए जाते हैं?
उत्तर संसद को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
प्रश्न
भारतीय संविधान के अंतर्गत कौन-सा अनुच्छेद संसद को राज्य सूची के विषय के संबंध में विधि बनाने की शक्ति प्रदान करता है?
उत्तर अनुच्छेद-249
प्रश्न
लोक लेखा समिति किस प्रकार की समिति है?
उत्तर वित्तीय समिति
प्रश्न
यदि वार्षिक संघीय बजट लोक सभा द्वारा पारित नहीं होता तो
उत्तर प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र पेश कर देता है
प्रश्न
लेखानुमोदन और अंतरिम बजट के बीच क्या अंतर है?
उत्तर लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय तथा आय दोनों सम्मिलित होते हैं
प्रश्न
कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?
उत्तर अनुच्छेद 105


