- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- ध्वनि
प्रश्न
कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?
उत्तर अनुच्छेद 105
प्रश्न
किसी मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार प्रस्ताव किन परिस्थितियों में उठाया जा सकता है जब वह
उत्तर किसी मामले के तथ्यों को रोकता है या तथ्यों का बिगड़ा हुआ वर्णन देता है
प्रश्न
भारत की संचित निधि से निधि निकालने के लिए किसका अनुमोदन अनिवार्य है?
उत्तर भारत की संसद
प्रश्न
करों और सरकारी कामकाज के निर्वाह में हुई अन्य प्राप्तियों से संघीय सरकार को प्राप्त हुआ राजस्व कहाँ जमा होता है?
उत्तर भारत की संचित निधि में
प्रश्न
भारत के संविधान के अंतर्गत एक धन विधेयक को प्रस्तुत किया जाता है
उत्तर लोक सभा में
प्रश्न
यदि वार्षिक संघीय बजट लोक सभा द्वारा पारित नहीं होता तो
उत्तर प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र पेश कर देता है
प्रश्न
लेखानुमोदन और अंतरिम बजट के बीच क्या अंतर है?
उत्तर लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय तथा आय दोनों सम्मिलित होते हैं
प्रश्न
लोक लेखा समिति की रिपोर्ट किस सदन में प्रस्तुत की जाती है?
उत्तर लोक सभा में
प्रश्न
लोक लेखा समिति किस प्रकार की समिति है?
उत्तर वित्तीय समिति
प्रश्न
लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या क्या है?
उत्तर 545
प्रश्न
प्रोटेम स्पीकर का कर्त्तव्य होता है
उत्तर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना
प्रश्न
राज्य सभा के वर्ष 2010 में सभापति थे
उत्तर मोहम्मद हामिद अंसारी,वर्तमान में वेंकैयानायडु
प्रश्न
धन विधेयक किस सदन में पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता
उत्तर राज्य सभा में
प्रश्न
कोई कानूनी विधेयक संसद के किस पटल पर रखा जा सकता है?
उत्तर दोनों में से संसद के एक पटल पर
प्रश्न
कौन सा विषय धन विधेयक के उपबंध में सम्मिलित नहीं किया गया है?
उत्तर जुर्माने या अर्थदंड से संबंधित उपबंध
प्रश्न
कौन, एक संघीय बजट की तैयारी और उसे संसद में पेश करने के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर आर्थिक कार्य विभाग
प्रश्न
ध्यानाकर्षण सूचना के प्रावधान को किस क्षेत्र में सीमित किया गया है?
उत्तर स्थगन प्रस्ताव
प्रश्न
भारतीय संसद की संप्रभुता किससे प्रतिबंधित है?
उत्तर न्यायिक समीक्षा से
प्रश्न
2-जी स्पेक्ट्रम मुद्दे की जांच करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति में कितने सदस्य शामिल हैं?
उत्तर 20 सदस्य लोक सभा के तथा 10 सदस्य राज्य सभा से
प्रश्न
2-जी स्पेक्ट्रम कांड की जांच करने हेंतु बनी संसद की संयुक्त समिति का अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर पी.सी. चाको
प्रश्न
सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य है
उत्तर सार्वजनिक अधिकारियों से सूचना प्राप्त करने की पहुंच
प्रश्न
अगर कोई धन विधेयक लोक सभा द्वारा स्वीकृत हो जाए तो राज्य सभा इसे अधिक-से अधिक रोक सकती है
उत्तर 14 दिन तक
प्रश्न
कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा?
उत्तर लोक सभा का अध्यक्ष
प्रश्न
समेकित निधि पर प्रभारित व्यय को बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है
उत्तर संसद को
प्रश्न
सती (रोकथाम) अधिनियम किस वर्ष प्रभावी हुआ?
उत्तर 1987
प्रश्न
भारत के संविधान में निर्धारित किए गए लोक सभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम हो सकती है
उत्तर 552
प्रश्न
उत्तर प्रदेश के बाद लोक सभा में सर्वाधिक स्थानों का आवंटन किया गया है
उत्तर महाराष्ट्र (48)
प्रश्न
कौन-सा एक लोक सभा का सर्वाधिक बड़ा (क्षेत्रफल के अनुसार) निवाचन-क्षेत्र है?
उत्तर लद्दाख
प्रश्न
संविधान का कौन एक उपबंधित करता है कि मत बराबर होने की दशा में लोक सभा के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा और वह उसका प्रयोग करेगा?
उत्तर अनुच्छेद 100
प्रश्न
संसद में ‘लेखा अनुदान के लिए वोट’आवश्यक होता है
उत्तर जब सामान्य बजट के समय सीमा के अंदर पारित होने की आशा नहीं होती
प्रश्न
वह कौन राष्ट्रवादी नेता था जो 1925 में केंद्रीय विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया?
उत्तर विट्ठल भाई पटेल
प्रश्न
सार्वजनिक लेखा समिति अपनी आख्या किसे प्रस्तुत करती है?
उत्तर संसद को
प्रश्न
राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय में कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोक सभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है?
उत्तर 2
प्रश्न
आम चुनाव 2009 में 543 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रें के लिए चुनाव हुआ। इनमें से कितने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र राज्यों के हैं?
उत्तर 530
प्रश्न
डिलिमिटेशन के बाद यू.पी. में निर्वाचकों की संख्या के अनुसार सबसे बड़ा लोक सभा संसदीय क्षेत्र है?
उत्तर उन्नाव
प्रश्न
लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर जी.वी. मावलंकर
प्रश्न
लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर मीरा कुमार
प्रश्न
लोक सभा में ‘शून्यकाल’की अवधि अधिक से अधिक कितनी हो सकती है?
उत्तर एक घंटा
प्रश्न
संघ सरकार के संदर्भ में मंत्रियों के लिए क्या प्रावधान है?
उत्तर हर एक मंत्रालय प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को प्रदान किया जाता है
प्रश्न
कौन-सी भारतीय संसद की वित्तीय समितियां हैं?
उत्तर सार्वजनिक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति,सार्वजनिक उपक्रम समिति,


