- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- IAS (Pre)
प्रश्न
हड़प्पा लिपि के बड़े आकार के दस चिन्हों वाला एक शिलालेख मिला है
उत्तर धौलावीरा
प्रश्न
पक्की मिट्टी की बनी हुई हल की प्रतिकृति मिली है
उत्तर बनावली
प्रश्न
प्राचीन भारत में बौद्ध मठों में, पवरन नामक समारोह आयोजित क्यों किया जाता था
उत्तर वर्षा ऋतु के दौरान मठों में प्रवास के समय भिक्षुओं द्वारा दिए गए अपराधों की स्वीकारोक्ति का अवसर होत
प्रश्न
विशाखादत्त के प्राचीन भारतीय नाटक मुद्राराक्षस की विषय वस्तु है
उत्तर चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों के बारे में
प्रश्न
वर्ष 1765 में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वतीय जनजाति के संपर्क में आए?
उत्तर खासी
प्रश्न
इतिहासकार बरनी ने दिल्ली के सुल्तानों के अधीन भारत में शासन को वास्तव में इस्लामी नहीं माना क्योंकि?
उत्तर अधिकतर आबादी इस्लाम का अनुसरण नहीं करती थी
प्रश्न
किस भक्ति संत ने अपने संदेश के प्रचार के लिए सबसे पहले हिंदी का प्रयोग किया?
उत्तर रामानंद
प्रश्न
शाहजहाँ के बल्ख अभियान का उद्देश्य था
उत्तर काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शां में एक मित्र शासक को लाना,
प्रश्न
किस एक ने सन 1875 में हाऊस ऑफ कॉमन्स में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में भारत के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग की?
उत्तर दि पूना सार्वजनिक सभा
प्रश्न
लियाकत हुसैन ने स्वदेशी आंदोलन के दौरान जो चरमपंथी राष्ट्रवादी विचारधाराओं से प्रेरित थे किसका नेतृत्व किया?
उत्तर बारिसाल के मुस्लिम किसानों का
प्रश्न
1906 में गठित अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने किन प्रमुख विषयों पर ब्रिटिश सरकार का समर्थन किया तथा कांग्रेस से सहयोग नहीं किया?
उत्तर बंगाल विभाजन और अलग निर्वाचक समूह
प्रश्न
भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के दौरान रेड शर्ट्स के नाम से भी पहचाने जाने वाले खुदाई खिदमतगारों ने किसका आह्नान किया?
उत्तर पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरोध का
प्रश्न
भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर कब समाप्त हो गया था?
उत्तर कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही
प्रश्न
15 अगस्त 1947 को कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था?
उत्तर जे.बी. कृपलानी
प्रश्न
नोबेल शांति पुरस्कार जीता है?
उत्तर आर्क बिशप डेस्मंड टूटू लेक वालेसा; शिमोन पेरेज यासिर अराफात
प्रश्न
पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री कौन थी?
उत्तर नरगिस दत्त
प्रश्न
ब्रिटिश इंडिया के किस एक अधिनियम ने सामूहिक कार्यचालन के स्थान पर ‘विभाग’ या विभागीय पद्धति द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद पर उनके प्राधिकार को और बल प्रदान किया।
उत्तर इंडियन काउंसिल एक्ट 1861
प्रश्न
1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी प्रांतों को शामिल करने के पीछे अंग्रेजों की असली मंशा क्या थी?
उत्तर राष्ट्रवादी नेताओं के साम्राज्यवाद-विरोधी सिद्धांतों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का इस्तेमाल करना
प्रश्न
राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है -
उत्तर सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना
प्रश्न
राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों मे कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्धन से संबंधित है?
उत्तर अनुच्छेद 51
प्रश्न
किसी भी व्यक्ति को कानून के प्राधिकार के सिवाए उसकी संपत्ति से वंचित नहीं किया जाएगा
उत्तर अनुच्छेद 31(1)
प्रश्न
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते किस निधि पर भारित हैं?
उत्तर राज्य की समेकित निधि पर
प्रश्न
किन दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश हेतु एक सामूहिक उच्च न्यायालय है?
उत्तर उच्च न्यायालय (पंजाब और हरियाणा, चंड़ीगढ़)
प्रश्न
किस केंद्र शासित प्रदेश का स्वयं का उच्च न्यायालय है?
उत्तर दिल्ली उच्च न्यायालय
प्रश्न
राष्ट्रीय विकास परिषद में कौन-कौन सदस्य होते हैं?
उत्तर प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के सदस्य (सदस्य)
प्रश्न
हड़प्पा में पाई गई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में किसका निरूपण नहीं हुआ था?
उत्तर गाय
प्रश्न
कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर वसुमित्र
प्रश्न
किस शासन के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ था?
उत्तर कनिष्क
प्रश्न
लिंगराज मंदिर अवस्थित है
उत्तर भुवनेश्वर में
प्रश्न
चोल राजाओं में किस एक ने सीलोन पर विजय प्राप्त की थी?
उत्तर राजेंद्र-I
प्रश्न
चंगेज खां के अधीन मंगोलों ने भारत पर आक्रमण किया?
उत्तर इल्तुतमिश के शासनकाल में
प्रश्न
‘दीवान-ए-बंदगान’ विभाग का गठन किसने किया था?
उत्तर फिरोजशाह तुगलक ने
प्रश्न
भारतीय शासकों में से कौन था जिसने विदेशों में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किए थे?
उत्तर टीपू सुल्तान
प्रश्न
भक्ति संत नामदेव संबंधित थे
उत्तर दर्जी से
प्रश्न
भक्ति संत कबीर संबंधित थे
उत्तर जुलाहा
प्रश्न
भक्ति संत रविदास संबंधित थे
उत्तर मोची से
प्रश्न
भक्ति संत सेना संबंधित थे
उत्तर नाई से
प्रश्न
कौन था जिसने सर्वप्रथम ‘भगवद्गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया था?
उत्तर चार्ल्स विल्किंस
प्रश्न
मुगल काल में बंदरगाहों में से किसको ‘बाबुल मक्का’ (मक्का द्वार) कहा जाता था?
उत्तर सूरत
प्रश्न
किसने प्रसिद्ध चटगांव शस्त्रगार धावा आयोजित किया था?
उत्तर सूर्यसेन


