- होम
- वनलाइनर सामान्य ज्ञान
- UPUDA/LDA (Mains)
प्रश्न
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में बाल मृत्यु दर न्यूनतम है
उत्तर केरल
प्रश्न
‘केन्द्रीय शुष्क-भूमि अनुसंधान संस्थान’ स्थित है
उत्तर हैदराबाद में
प्रश्न
किस एक का संबंध पर्यावरणीय सुरक्षा से नहीं है।
उत्तर गरीबी कम करना
प्रश्न
भारत में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम पारित हुआ।
उत्तर 1986 में
प्रश्न
पृथ्वी को उच्च ऊर्जा विकिरण से संरक्षित करती हैं।
उत्तर ओजोन परत
प्रश्न
विश्व में मदिरा का वृहत्तम उत्पादक है
उत्तर फ्रांस
प्रश्न
जीवन रक्षक अथवा बचाव सिंचाई इंगित करती है
उत्तर पी-डब्ल्यू-पी- सिंचाई
प्रश्न
‘पेगिंग’ एक लाभकारी प्रक्रिया है
उत्तर मूंगफली में
प्रश्न
राष्ट्रीय मार्ग क्र. 4 किन राज्यों से होकर जाता है
उत्तर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु
प्रश्न
कौन एक आंध्र प्रदेश का बंदरगाह नगर है?
उत्तर काकीनाडा
प्रश्न
टिड्डियां भारत में प्रवेश करती हैं
उत्तर पाकिस्तान से
प्रश्न
भारत में व्यावसायिक बैंकों द्वारा साख सृजन का नियंत्रण करता है
उत्तर भारतीय रिजर्व बैंक
प्रश्न
मौसम आधारित फसल बीमा योजना सर्व प्रथम लागू की गई थी
उत्तर कर्नाटक में
प्रश्न
स्वतंत्र भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गयी थी
उत्तर वर्ष 1948 में
प्रश्न
ग्रामीण भारत में गरीबी दूर करने हेतु कार्यक्रम।
उत्तर आई.आर.डी.पी., ट्राइसेम, एन.आर.ई.पी.
प्रश्न
भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम पारित किया गया।
उत्तर 11 दिसंबर, 2002 में
प्रश्न
जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दलों का दसवां सम्मेलन आयोजित किया गया था।
उत्तर नगोय में
प्रश्न
ग्रैंड बैंक स्थित है
उत्तर उत्तरी अमेरिका में पूर्वी तट पर
प्रश्न
दक्षिण अमेरिका का सबसे घना बसा देश है
उत्तर इक्वेडोर
प्रश्न
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनगणना नगरों की कुल संख्या है
उत्तर 3892
प्रश्न
कौन-सा हास्य गैस (लॉफिंग गैस) के रूप में प्रयुक्त होता है?
उत्तर
नाइट्रस ऑक्साइड
प्रश्न
ब्लीचिंग पाउडर में कौन-सा रासायनिक यौगिक होता है?
उत्तर
कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड
प्रश्न
कौन सा बहुलक बुलेट-प्रूफ वस्त्र बनाने में उपयोग किया जाता है?
उत्तर
पॉलिऐमाइड
प्रश्न
कौन सा कीट नहीं है?
उत्तर
मकड़ी
प्रश्न
पादपों में किसका संग्रह अंग तना नहीं है
उत्तर
शकरकन्द का
प्रश्न
Rh कारक का नाम संबंधित है एक प्रकार के
उत्तर
बंदर से (Rhesus macaque)
प्रश्न
कम्प्यूटर में प्रयुक्त माउस की बॉडी लगभग 40 वर्ष पूर्व बनाई गयी थीं, उस समय यह बना था
उत्तर लकड़ी का
प्रश्न
गेंहू में रोटी बनाने के गुणों को प्रभावित करने वाला पदार्थ है
उत्तर
ग्लूटिन
प्रश्न
कम्प्यूटर में शब्द की लम्बाई मापी जाती है
उत्तर बिट्स से
प्रश्न
‘परितृप्ति’ एवं ‘प्यास’ के केन्द्र मानव मस्तिष्क के किस भाग में अवस्थित है?
उत्तर
हाइपोथैलेमस में
प्रश्न
फल तथा सब्जियों में मोम के घोल का उपयोग किया जाता है
उत्तर
उनका भण्डारण काल बढ़ाने के लिए
प्रश्न
किसने रबींद्रनाथ टैगोर को ‘महान प्रहरी’ कहा था?
उत्तर महात्मा गांधी ने
प्रश्न
गुजरात चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है
उत्तर रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
प्रश्न
कौन एक तमिल देश के संगम युग का राजवंश नहीं था?
उत्तर पल्लव
प्रश्न
कौन तमिल रामायणम या रामावतारम का लेखक था?
उत्तर कंबन
प्रश्न
अब्दुल रज्जाक विजयनगर आया?
उत्तर देवराय के राज्यकाल में
प्रश्न
बक्सर के युद्ध में अंग्रेज सेना का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर हेक्टर मुनरो
प्रश्न
आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-16) जिसे गोरखा युद्ध के नाम से भी जाना जाता है इस युद्ध में अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व किसने किया?
उत्तर लार्ड हेसि्ंटग्स
प्रश्न
चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध में फ्रांस और टीपू सुल्तान के मध्य किसी प्रकार के गठबंधन को रोकने का प्रयास किस अंग्रेज अधिकारी ने किया?
उत्तर लार्ड वेलेजली
प्रश्न
किसने कालिदास की प्रसिद्ध रचना ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ का पहली बार अंगेजी में अनुवाद किया था?
उत्तर सर विलियम जोंस ने


