- Home
- Current Affairs
- राज्य समसामयिकी
- ऑक्सी-वन योजना
ऑक्सी-वन योजना
- 24 Jun 2021
5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘ऑक्सी-वन’ योजना [Oxy Van (Oxygen Forests)] की घोषणा की।
ऑक्सी-वन: हरियाणा में पंचायत की 8 लाख एकड़ भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिनका नाम ‘ऑक्सी वन’ होगा। इतना ही नहीं एक वर्ष में लगे सभी पेड़ों का नाम भी ‘ऑक्सी वन’ रखा जाएगा।
- प्राकृतिक ऑक्सीजन लेने के लिए प्रदेश में एक साल में 3 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।
1. करनाल ऑक्सी - वन परियोजना: मुख्यमंत्री ने करनाल के सेक्टर 4 के समीप मुगल नहर (पुरानी बादशाही नहर) पर वन विभाग की जमीन पर ऑक्सी वन की शुरूआत की।
- ऑक्सी वन क्षेत्र को 5 करोड़ रुपये की लागत से 80 एकड़ के क्षेत्र में कुल 4.2 किलोमीटर की लंबाई में तैयार किया जाएगा।
- ऑक्सी वन क्षेत्र में 10 घटक होंगे- चित वन (सौंदर्य का वन), पाखी वन (पक्षियों का वन), अंतरिक्ष वन, तपोवन, आरोग्य वन, नीर वन, ऋषि वन, पंचवटी वन (पांच पेड़), स्मरण वन और सुगंध वन।
2. पंचकूला ऑक्सी -वन परियोजना: पंचकूला के निवासियों को ताजा प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए इसे बीर घग्गर में 100 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ रुपये होगी।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal