- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2026
[1]. हाल ही में ओडिशा के मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान के बाद चर्चा में रहे “नॉर’वेस्टर्स” (Nor’westers) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- नॉर’वेस्टर्स तीव्र तथा अल्पकालिक गरज-चमक वाले तूफान होते हैं, जो मुख्यतः मानसून पूर्व महीनों में आते हैं।
- ये तूफान मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों को प्रभावित करते हैं।
- नॉर’वेस्टर्स सामान्यतः दिसंबर से फरवरी के शीतकालीन महीनों में होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[2]. हाल ही में सुजल गाँव आईडी नामक एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रणाली प्रारम्भ की गई। यह पहल निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
| [A]. ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| [B]. जल शक्ति मंत्रालय |
| [C]. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
| [D]. पंचायती राज मंत्रालय |
[3]. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ पौध प्रजाति हेन्केलिया मोनोफिला को लगभग 189 वर्षों बाद पुनः खोजा। यह प्रजाति निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई गई?
| [A]. असम |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. नगालैंड |
| [D]. अरुणाचल प्रदेश |
[4]. हाल ही में 98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) में “हैमनेट” (Hamnet) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे मिला?
| [A]. जेसी बकली |
| [B]. एमा स्टोन |
| [C]. साओर्से रोनन |
| [D]. फ्लोरेंस प्यू |
[5]. हाल ही में इसरो ने बताया कि IRNSS-1F उपग्रह पर लगी परमाणु घड़ी विफल हो गयी है। नेविगेशन उपग्रहों में प्रयुक्त परमाणु घड़ियां मुख्यतः किस कार्य में सहायक होती हैं?
| [A]. अंतरिक्ष में वायुमंडलीय दाब का मापन करना |
| [B]. सटीक स्थिति के निर्धारण के लिए अत्यंत सूक्ष्म समय मापन प्रदान करना |
| [C]. सूर्य से आने वाले विकिरण का पता लगाना |
| [D]. उपग्रह के ईंधन की खपत की निगरानी करना |
[6]. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन हाल ही में एक ही वित्तीय वर्ष में 50 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन करने वाला भारत का पहला खनन उपक्रम बन गया?
| [A]. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) |
| [B]. नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) लिमिटेड |
| [C]. कोल इंडिया लिमिटेड |
| [D]. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड |
[7]. हाल ही में लोक सभा में प्रस्तुत ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- मूल ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के NALSA बनाम भारत संघ (2014) मामले के निर्णय के पश्चात अधिनियमित किया गया था।
- संशोधन विधेयक में किसी व्यक्ति की स्व-धारित लैंगिक पहचान (self-perceived gender identity) को मान्यता देने वाले प्रावधान को हटाने का प्रस्ताव किया गया है।
- NALSA निर्णय में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई तथा अनुच्छेद 21 के अंतर्गत लैंगिक पहचान के स्व-निर्धारण के अधिकार की पुष्टि की गई।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[8]. हाल ही में प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) ने अपने कैप्टिव ब्रीडिंग प्रोग्राम के चौथे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड मुख्यतः निम्नलिखित में से किस पारितंत्र से संबंधित है?
| [A]. मैंग्रोव पारितंत्र |
| [B]. प्रवाल भित्ति पारितंत्र |
| [C]. अल्पाइन पारितंत्र |
| [D]. घासभूमि पारितंत्र |
[9]. हाल ही में दिव्यांगजनों की उपलब्धियों और प्रतिभाओं का उत्सव मनाने तथा समावेशन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया। पर्पल फेस्ट का आयोजन निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा किया जाता है?
| [A]. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
| [B]. संस्कृति मंत्रालय |
| [C]. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय |
| [D]. महिला और बाल विकास मंत्रालय |
[10]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने पुष्टि की है कि सिल्वरपिट क्रेटर (Silverpit Crater) का निर्माण लाखों वर्ष पूर्व एक विशाल क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था। सिल्वरपिट क्रेटर निम्नलिखित में से किस जल निकाय के समुद्रतल के नीचे स्थित है?
| [A]. बाल्टिक सागर |
| [B]. उत्तरी सागर |
| [C]. भूमध्य सागर |
| [D]. काला सागर |
[11]. हाल ही में जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- यह सूचकांक भारतीय राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन का डेटा-आधारित आकलन प्रस्तुत करता है।
- सूचकांक के दूसरे संस्करण में उत्तर-पूर्वी तथा हिमालयी राज्यों को शामिल किया गया है और उनका मूल्यांकन प्रमुख राज्यों से अलग किया गया है।
- यह सूचकांक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा तैयार और जारी किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में एक राज्य ने अपने जीआई-टैग प्राप्त जोहा चावल को यूनाइटेड किंगडम और इटली को निर्यात किया, जो इस पारंपरिक सुगंधित किस्म का यूरोपीय बाजारों में पहला बड़े पैमाने पर निर्यात है। जोहा चावल निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
| [A]. असम |
| [B]. पश्चिम बंगाल |
| [C]. ओडिशा |
| [D]. त्रिपुरा |
[13]. हाल ही में ईरान के कुछ क्षेत्रों में लोगों ने “ब्लैक रेन” की सूचना दी। “ब्लैक रेन” शब्द से तात्पर्य क्या है?
| [A]. ज्वालामुखी विस्फोटों के बाद ज्वालामुखीय राख युक्त वर्षा |
| [B]. मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन के कारण होने वाली अम्लीय वर्षा |
| [C]. मरुस्थलीय क्षेत्रों में धूल भरी आँधी के दौरान होने वाली वर्षा |
| [D]. कालिख, हाइड्रोकार्बन तथा अन्य प्रदूषकों से दूषित वर्षा |
[14]. हाल ही में होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आपूर्ति व्यवधान के बीच केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को लागू किया। यह अधिनियम सरकार को निम्नलिखित में से किसको विनियमित करने की शक्ति देता है?
| [A]. आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति, वितरण और मूल्य निर्धारण |
| [B]. विलासिता की वस्तुओं पर आयात शुल्क |
| [C]. खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश |
| [D]. निर्यात-उन्मुख उद्योगों का लाइसेंसिंग |
[15]. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री ने लोकसभा को सूचित किया कि कवच 4.0 प्रणाली को दिल्ली–मुंबई तथा दिल्ली–हावड़ा रेल कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में चालू कर दिया गया है। कवच मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए विकसित किया गया है?
| [A]. उपग्रह-आधारित ट्रेन नेविगेशन प्रणाली |
| [B]. ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली |
| [C]. डिजिटल टिकटिंग और यात्री प्रबंधन प्रणाली |
| [D]. उच्च गति रेल संचार नेटवर्क |
[16]. हाल ही में एक राज्य उच्च न्यायालय ने शरावती लायन-टेल्ड मकाक अभयारण्य तथा उसके ईको-सेंसिटिव ज़ोन के भीतर किसी भी प्रकार की गतिविधि न किए जाने का निर्देश दिया। यह अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. केरल |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. तमिलनाडु |
| [D]. गोवा |
[17]. हाल ही में गुजरात की पावागढ़ पहाड़ियों में एक दुर्लभ प्रवासी पक्षी ब्लू-एंड-व्हाइट फ्लाइकैचर का देखा गया। यह पक्षी निम्नलिखित में से किस पक्षी कुल से संबंधित है?
| [A]. मस्किकैपिडी (Muscicapidae) |
| [B]. ऐसिपिट्रिडी (Accipitridae) |
| [C]. कोलंबिडी (Columbidae) |
| [D]. स्टार्निडी (Sturnidae) |
[18]. निम्नलिखित समाज सुधारकों में से किसने 1852 में ‘महिला सेवा मंडल’ की स्थापना की थी, ताकि महिलाएँ अपने अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रेरित हो सकें?
| [A]. सावित्रीबाई फुले |
| [B]. पंडिता रमाबाई |
| [C]. सरोजिनी नायडू |
| [D]. एनी बेसेंट |
[19]. हाल ही में एक राज्य सरकार ने झीलों के स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उपग्रह तथा रीयल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणालियों का उपयोग करते हुए ‘लेक एंड एयर वॉच’ पहल शुरू की है। यह पहल निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा प्रारम्भ की गई है?
| [A]. महाराष्ट्र |
| [B]. गुजरात |
| [C]. राजस्थान |
| [D]. मध्य प्रदेश |
[20]. हाल ही में केंद्रीय बजट 2026–27 में केंद्र सरकार द्वारा ₹2,500 करोड़ आवंटित किए जाने के कारण चर्चा में रही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- PMMSY भारत के मत्स्य क्षेत्र के सतत विकास और आधुनिकीकरण के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई एक प्रमुख अम्ब्रेला योजना है।
- इस योजना का क्रियान्वयन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


