- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2026
[1]. हाल ही में केंद्र सरकार ने कुछ जिलों को लिगेसी थ्रस्ट टेरिटरी के रूप में नामित किया है। ये क्षेत्र निम्नलिखित में से किस आंतरिक सुरक्षा चुनौती से संबंधित हैं?
| [A]. सीमा-पार आतंकवाद |
| [B]. मादक द्रव्यों की तस्करी |
| [C]. वामपंथी उग्रवाद |
| [D]. शहरी साइबर अपराध |
[2]. हाल ही में नई दिल्ली में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) का 25वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अंतर्गत स्थापित एक सांविधिक निकाय है।
- इसे वर्ष 2002 में भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।
- यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[3]. 8-9 मार्च, 2026 को डेबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में दो दिवसीय ‘इंडियन बाइसन फेस्ट’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। डेबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. झारखंड |
| [C]. छत्तीसगढ़ |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
[4]. हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने ‘पात्र विनिर्माणकर्ता आयातक’ [Eligible Manufacturer Importers (EMIs)] योजना के लिए परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए। इस योजना के अंतर्गत पात्र आयातकों को किसकी अनुमति दी जाती है?
| [A]. सभी आयातों पर सीमा शुल्क से पूर्ण छूट प्राप्त करना |
| [B]. सीमा शुल्क का भुगतान माल की निकासी के समय के बजाय मासिक आधार पर करना |
| [C]. बिना किसी अनुपालन आवश्यकताओं के वस्तुओं का आयात करना |
| [D]. वित्तीय वर्ष के अंत में वार्षिक आधार पर सीमा शुल्क का भुगतान करना |
[5]. हाल ही में खगोलविदों ने ‘अटाकामा लार्ज मिलीमीटर/सबमिलीमीटर एरे’ (ALMA) नामक टेलीस्कोप का उपयोग करते हुए आकाशगंगा (Milky Way) के केंद्रीय क्षेत्र की अभूतपूर्व विस्तृत छवि प्राप्त की। ALMA टेलीस्कोप निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
| [A]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [B]. चिली |
| [C]. ऑस्ट्रेलिया |
| [D]. दक्षिण अफ्रीका |
[6]. हाल ही में नीति आयोग के अंतर्गत अटल नवाचार मिशन (AIM) ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर के किस राज्य में पहला राज्य नवाचार मिशन (SIM) प्रारंभ किया है?
| [A]. असम |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. मेघालय |
| [D]. त्रिपुरा |
[7]. हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘हेक्सागन एलायंस’ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्तावित हेक्सागन एलायंस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.यह पश्चिम एशिया और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में आर्थिक, कूटनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित 6-राष्ट्रों का एक सामरिक ढाँचा है।
2.इसका मुख्य उद्देश्य ईरान के प्रभाव तथा तथाकथित “एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस” का मुकाबला करना है।
3.प्रस्तावित समूह में इज़राइल, भारत, ग्रीस और साइप्रस को सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 सभी |
[8]. हाल ही में मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक सदी से अधिक समय बाद फॉरेस्ट आउलेट (वन उल्लू) को देखा गया। फॉरेस्ट आउलेट भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का स्थानिक पक्षी है?
| [A]. पश्चिमी हिमालय |
| [B]. पूर्वी घाट |
| [C]. मध्य भारतीय वन |
| [D]. सुंदरबन |
[9]. हाल ही में एक वैज्ञानिक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत की स्थानिक पक्षी प्रजाति ‘नीलगिरि वुड पिजन’ के आवास क्षेत्र में गंभीर कमी आ सकती है। नीलगिरि वुड पिजन मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
| [A]. पूर्वी हिमालय |
| [B]. पश्चिमी घाट |
| [C]. अरावली पर्वतमाला |
| [D]. सुंदरबन |
[10]. हाल ही में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि ब्लू नील नदी पर स्थित ग्रैंड इथियोपियन रिनेसां डैम (GERD) में अस्थिरता के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे सूडान और मिस्र में संभावित बाढ़ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्लू नील नदी का उद्गम निम्नलिखित में से किस स्थान से होता है?
| [A]. विक्टोरिया झील |
| [B]. ताना झील |
| [C]. अल्बर्ट झील |
| [D]. मलावी झील |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


