राज्यों एवं जिलों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक रिपोर्ट

  • 09 Jul 2026

7 जुलाई, 2026 को शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन का आकलन करने हेतु राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2.0 (PGI-S) तथा जिलों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D), 2025-26 जारी किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: PGI ढाँचे का उद्देश्य राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं जिलों के शैक्षिक प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विद्यालयी शिक्षा के परिणामों और प्रशासन में सुधार करना है।
  • PGI-S ढाँचा: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन 70 संकेतकों तथा 1,000 अंकों के आधार पर 6 प्रमुख क्षेत्रों में किया जाता है।
  • मूल्यांकन क्षेत्र: इन 6 क्षेत्रों में शिक्षण परिणाम, पहुँच, आधारभूत संरचना, समानता, प्रशासनिक प्रक्रियाएँ तथा शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण शामिल हैं।
  • डेटा स्रोत: इस सूचकांक के लिए UDISE+, PARAKH राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024, PM POSHAN, PRABANDH तथा विद्यांजलि (Vidyanjali) पोर्टल के आँकड़ों का उपयोग किया जाता है।