गगनयान मिशन हेतु IMAT-05 का सफल परीक्षण

  • 09 Jul 2026

7 जुलाई, 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) परीक्षण क्षेत्र में गगनयान मिशन के लिए 5वाँ एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण (IMAT-05) सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: यह परीक्षण गगनयान G1 मिशन के लिए अधिकतम संभावित भार की स्थिति में मुख्य पैराशूट की संरचनात्मक मजबूती एवं कार्यक्षमता का सत्यापन करने हेतु किया गया।
  • अवतरण क्रम: परीक्षण में एक्सट्रैक्टर, ड्रोग और मुख्य पैराशूट का उपयोग कर पेलोड को स्थिर किया गया, उसकी गति कम की गई तथा सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया।
  • पैराशूट प्रणाली: गगनयान क्रू मॉड्यूल की मंदन प्रणाली में 10 पैराशूट शामिल हैं, जिनमें एपेक्स कवर सेपरेशन, ड्रोग, पायलट और मुख्य पैराशूट सम्मिलित हैं।
  • महत्त्व: IMAT-05 की सफलता ने गगनयान के प्रथम मानवरहित (G1) मिशन के लिए मुख्य पैराशूट प्रणाली की विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत किया।