- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- रासायनिक हथियार निषेध संगठन
रासायनिक हथियार निषेध संगठन
- 04 May 2021
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चन्द्र मुर्मू को तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु ‘रासायनिक हथियार निषेध संगठन’ (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons- OPCW) का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है। इनका कार्यकाल वर्ष 2021 से शुरू होगा।
- रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) एक अंतरसरकारी संगठन है और 'रासायनिक हथियार अभिसमय' (Chemical Weapons Convention) के लिए कार्यान्वयन निकाय है, जो 29 अप्रैल, 1997 को लागू हुई।
- 193 देश इस संगठन के सदस्य हैं। इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड्स में स्थित है।
- OPCW रासायनिक हथियारों के विकास, उत्पादन, संग्रहण, हस्तांतरण और उपयोग को समाप्त करने; उनके पुन: उदय को रोकने; ऐसे हथियारों के मौजूदा भंडार को खत्म करना सुनिश्चित करने; और रासायनिक युद्ध के खतरे से दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए अभिसमय के अधिदेश (Mandate) को पूरा करने का प्रयास करता है।
- OPCW को ‘रासायनिक हथियारों को खत्म करने संबंधी व्यापक प्रयासों’ के लिए वर्ष 2013 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal