- Home
- Current Affairs
- सामयिक खबरें
- नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक
नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक
- 29 Nov 2021
सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग द्वारा पहली बार नवंबर 2021 में जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Multidimensional Poverty Index: MPI) के अनुसार, बिहार में सर्वाधिक 50% से अधिक आबादी बहुआयामी रूप से गरीब है।
(Image Source: NITI Aayog and PIB)
महत्वपूर्ण तथ्य: सूचकांक के अनुसार, बिहार में 51.91% आबादी बहुआयामी रूप से गरीब है, इसके बाद झारखंड (42.16%), उत्तर प्रदेश (37.79%), मध्य प्रदेश (36.65%) और मेघालय (32.67%) का स्थान है।
- दूसरी ओर, केरल में सबसे कम जनसंख्या (0.71%) बहुआयामी रूप से गरीब है, इसके बाद पुडुचेरी (1.72%), लक्षद्वीप (1.82%), गोवा (3.76%) और सिक्किम (3.82%) का स्थान रहा।
- राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक की यह आधारभूत रिपोर्ट राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की 2015-16 की संदर्भ अवधि पर आधारित है।
- दादरा और नागर हवेली (27.36%), जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख (12.58 %), दमन और दीव (6.82%) और चंडीगढ़ (5.97%), सबसे गरीब केंद्र-शासित प्रदेश के रूप में उभरे हैं।
- राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 'ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट' इनिशिएटिव (OPHI) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा विकसित विश्व स्तर पर स्वीकृत कार्यप्रणाली का उपयोग करता है।
- MPI के तीन समान रूप से भारित आयाम हैं - स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर, जो पोषण, स्कूल उपस्थिति, स्कूली शिक्षा के वर्ष, पेयजल, स्वच्छता, आवास, बैंक खाते जैसे 12 संकेतकों द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal