- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
[1]. हाल ही में ड्रोन हमलों के कारण तेल आपूर्ति रुकने के बाद द्रुझबा तेल पाइपलाइन (Druzhba Oil Pipeline) सुर्ख़ियों में रही। द्रुझबा पाइपलाइन मुख्यतः किस देश से मध्य एवं पूर्वी यूरोप तक कच्चे तेल का परिवहन करती है?
| [A]. यूक्रेन |
| [B]. रूस |
| [C]. कज़ाख़स्तान |
| [D]. अज़रबैजान |
[2]. हाल ही में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने भारत के राष्ट्रीय लेखा में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार वर्ष में संशोधन किया। भारत द्वारा अपनाया गया नया GDP आधार वर्ष कौन-सा है?
| [A]. 2015-16 |
| [B]. 2018-19 |
| [C]. 2020-21 |
| [D]. 2022-23 |
[3]. हाल ही में नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डिक स्कूफ़ ने बेंगलुरु यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा किया, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित प्लेटफॉर्म ASTraM का अवलोकन किया गया। ASTraM का पूर्ण रूप क्या है?
| [A]. एडवांस्ड सिस्टम फॉर ट्रैफिक रेगुलेशन एंड मॉनिटरिंग |
| [B]. एक्शनेबल इंटेलिजेंस फॉर सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजमेंट |
| [C]. ऑटोमेटेड सर्विलांस टूल फॉर रोड मोबिलिटी |
| [D]. आर्टिफिशियल सिस्टम फॉर ट्रांसपोर्ट और मोबिलिटी |
[4]. हाल ही में प्रधानमंत्री ने क्रांतिकारी नेता चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रशेखर आज़ाद निम्नलिखित में से किस क्रांतिकारी संगठन से संबद्ध थे?
| [A]. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) |
| [B]. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) |
| [C]. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) |
| [D]. (a) और (b) दोनों |
[5]. हाल ही में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) के तहत अनुसूची ‘B’ से अनुसूची ‘A’ का दर्जा प्रदान किया है। CPSEs के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.CPSE वे कंपनियाँ हैं, जिनमें केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी 51% या अधिक होती है।
2.सार्वजनिक उपक्रम विभाग (DPE) CPSEs को 3 अनुसूचियों (A, B एवं C) में वर्गीकृत करता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[6]. हाल ही में, यूके और मॉरीशस के मध्य चर्चाओं के दौरान चैगोस द्वीप समूह (Chagos Islands) चर्चा में रहा। यह द्वीप समूह किस महासागर में स्थित हैं?
| [A]. हिंद महासागर |
| [B]. प्रशांत महासागर |
| [C]. अटलांटिक महासागर |
| [D]. दक्षिणी महासागर |
[7]. हाल ही में, बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ‘सर्वम एआई’ ने दो स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किए। LLM के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.लार्ज लैंग्वेज मॉडल एक प्रकार का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जिसे मानव भाषा को समझने और उत्पन्न करने के लिए भारी मात्रा में टेक्स्ट डेटा पर प्रशिक्षित किया जाता है।
2.लार्ज लैंग्वेज मॉडल बिना किसी ‘पैरामीटर्स’ के उपयोग के कार्य करते हैं और केवल मैन्युअल रूप से कोड किए गए नियमों पर निर्भर रहते हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1 और न ही 2 |
[8]. शोधकर्ताओं ने हाल ही में पता लगाया है कि महासागरीय लवणता, एल नीनो की घटनाओं को तीव्र कर सकती है। एल नीनो परिघटना मुख्य रूप से किस महासागर से संबंधित है?
| [A]. हिंद महासागर |
| [B]. अटलांटिक महासागर |
| [C]. प्रशांत महासागर |
| [D]. आर्कटिक महासागर |
[9]. हाल ही में, किस राज्य की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में ‘म्यूल बैंक खातों’ (Mule bank accounts) के दुरुपयोग को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ शुरू किया है?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. महाराष्ट्र |
| [C]. तेलंगाना |
| [D]. आंध्र प्रदेश |
[10]. हाल ही में, किस देश ने उच्च जोखिम वाले पारितंत्रों में लचीलापन बढ़ाने के लिए 20 मिलियन यूरो तक के वित्तपोषण के साथ अंतरराष्ट्रीय जलवायु पहल (IKI) के तहत भारत के लिए एक नई ‘लार्ज ग्रांट’ (Large Grant) परियोजना शुरू की है?
| [A]. फ्रांस |
| [B]. जर्मनी |
| [C]. यूनाइटेड किंगडम |
| [D]. जापान |
[11]. हाल ही में, कर्नाटक में होयसल काल के कई मंदिरों और ‘जैन बसाड़ियों’ ने इस क्षेत्र की मध्यकालीन विरासत की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया है। होयसल राजवंश ने मुख्य रूप से वर्तमान भारत के किस राज्य पर शासन किया था?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. आंध्र प्रदेश |
| [D]. तेलंगाना |
[12]. हाल ही में, उच्चतम न्यायालय ने आपराधिक कानूनों में व्याप्त दंडात्मक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए ‘न्यायोचित दंड के सिद्धांत’ (Principle of Just Deserts) का उल्लेख किया। यह सिद्धांत मुख्य रूप से दंड के किस आधारभूत सिद्धांत से संबंधित है?
| [A]. निवारक सिद्धांत (Deterrent Theory) |
| [B]. प्रतिबंधात्मक सिद्धांत (Preventive Theory) |
| [C]. सुधारात्मक सिद्धांत (Reformative Theory) |
| [D]. प्रतिशोधात्मक सिद्धांत (Retributive Theory) |
[13]. हाल ही में, पेरियार टाइगर रिजर्व में ‘अखिल भारतीय बाघ अनुमान, 2025-26’ के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. केरल |
| [D]. आंध्र प्रदेश |
[14]. हाल ही में, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 40वें स्थापना दिवस के दौरान ‘सुजविका पोर्टल’ (SUJVIKA Portal) लॉन्च किया। इस पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
| [A]. जैव प्रौद्योगिकी में नैदानिक परीक्षणों को विनियमित करना |
| [B]. जैव सुरक्षा अनुपालन की निगरानी करना |
| [C]. जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को वित्तपोषित करना |
| [D]. AI-संचालित व्यापार सांख्यिकी और जैव प्रौद्योगिकी उत्पाद आयात डेटा प्रदान करना |
[15]. हाल ही में, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जारी एक एडवाइजरी में 1 जुलाई, 2026 से कॉफी पाउडर के पैकेटों पर ‘कासनी’ या ‘चिकोरी’ (Chicory) की मात्रा की स्पष्ट ‘फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग’ को अनिवार्य किया गया है। चिकोरी (Cichorium intybus) मुख्य रूप से किस प्रकार की जलवायु में उगाई जाती है?
| [A]. उष्णकटिबंधीय जलवायु |
| [B]. शीतोष्ण जलवायु |
| [C]. शुष्क मरुस्थलीय जलवायु |
| [D]. ध्रुवीय जलवायु |
[16]. हाल ही में, विश्व भर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा चैंपियन (UN Global Road Safety Champion) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
| [A]. राहुल द्रविड़ |
| [B]. सचिन तेंदुलकर |
| [C]. विश्वनाथन आनंद |
| [D]. अभिनव बिंद्रा |
[17]. हाल ही में, केरल के विझिंजम में सीफूड से संबंधित एक गंभीर बीमारी का कारण किस अत्यधिक शक्तिशाली समुद्री न्यूरोटॉक्सिन के संदूषण को माना गया है?
| [A]. बोटुलिनम टॉक्सिन (Botulinum toxin) |
| [B]. सैक्सिटॉक्सिन (Saxitoxin) |
| [C]. टेट्रोडोटॉक्सिन (Tetrodotoxin) |
| [D]. राइसिन (Ricin) |
[18]. हाल ही में एक वैज्ञानिक आकलन में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिज़र्व को फिशिंग कैट के एक प्रमुख गढ़ के रूप में पहचाना गया है। फिशिंग कैट मुख्य रूप से किस प्रकार के पर्यावास में पाई जाती है?
| [A]. शुष्क पर्णपाती वनों में |
| [B]. आर्द्रभूमि, मैंग्रोव और दलदली क्षेत्रों में |
| [C]. अल्पाइन घास के मैदानों में |
| [D]. मरुस्थलीय झाड़ियों में |
[19]. हाल ही में, ICAR-डायरेक्टरेट ऑफ फ्लॉरीकल्चरल रिसर्च (ICAR-DFR), पुणे द्वारा ‘कॉन्टेरिनिया इकार्डिफ्लोर्स एसपी. नोव.’ नामक ब्लॉसम मिज (blossom midge) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। ब्लॉसम मिज के लार्वा द्वारा होने वाला मुख्य नुकसान क्या है?
| [A]. तने और जड़ में छिद्र करना |
| [B]. पत्तियों का रस चूसना |
| [C]. फूलों की कलियों को प्रभावित कर उपज को नुकसान पहुँचाना |
| [D]. वायरल रोगों का प्रसार |
[20]. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
कथन-I: ब्राज़ील के राष्ट्रीय औद्योगिक संपत्ति संस्थान (INPI) और CSIR इंडिया ने पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (TKDL) तक पहुँच के लिए एक सहयोग व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।
कथन-II: भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर गलत एवं अनुचित पेटेंट को रोकने के लिए वर्ष 2001 में CSIR और आयुष मंत्रालय द्वारा TKDL की स्थापना की गई थी।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, और कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है |
| [C]. कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है |
| [D]. कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


