- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
[1]. भारत का पहला अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड-कम-रेल टनल प्रोजेक्ट, जिसे हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, किस नदी के नीचे निर्मित की जाएगी?
| [A]. ब्रह्मपुत्र |
| [B]. गंगा |
| [C]. गोदावरी |
| [D]. नर्मदा |
[2]. लेक विक्टोरिया, जो हाल ही में पर्यावरणीय चिंताओं के कारण चर्चा में रही, किस महाद्वीप में स्थित है?
| [A]. अफ्रीका |
| [B]. दक्षिण अमेरिका |
| [C]. एशिया |
| [D]. यूरोप |
[3]. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने एयरबस एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर की अंतिम असेम्बली लाइन का उद्घाटन कहां किया?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. गुजरात |
| [C]. कर्नाटक |
| [D]. तेलंगाना |
[4]. हाल ही में कोच्चि के बैकवाटर्स में खोजा गया अल्फियस मधुसूदनई (Alpheus madhusoodanai) किस प्रकार का जीव है?
| [A]. केकड़ा (Crab) |
| [B]. झींगा (Shrimp) |
| [C]. मोलस्क (Mollusc) |
| [D]. प्रवाल (Coral) |
[5]. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने ज्वारीय बाढ़ (टाइडल फ्लडिंग) को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. ओडिशा |
| [C]. केरल |
| [D]. आंध्र प्रदेश |
[6]. ‘ओल चिकी’ लिपि, जो हाल ही में अपने शताब्दी समारोह के कारण चर्चा में रही, किस भाषा की आधिकारिक लिपि है?
| [A]. गोंडी |
| [B]. संथाली |
| [C]. हो |
| [D]. मुंडारी |
[7]. हाल ही में केरल ने किस उन्नत नैनोमैटेरियल पर केंद्रित भारत की पहली व्यापक नीति को स्वीकृति प्रदान की है?
| [A]. सिलिकॉन |
| [B]. लिथियम |
| [C]. ग्राफीन |
| [D]. टाइटेनियम |
[8]. ईरान ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को हाल ही में अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को किन जल निकायों से जोड़ता है?
| [A]. लाल सागर और अदन की खाड़ी |
| [B]. ओमान की खाड़ी और अरब सागर |
| [C]. भूमध्य सागर और काला सागर |
| [D]. बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर |
[9]. ‘लॉगरहेड कछुआ’, जो हाल ही में अपने प्रजनन और प्रवास पैटर्न में बदलाव के कारण चर्चा में रहा, किस कुल (family) से संबंधित है?
| [A]. डर्मोकेलीइडी (Dermochelyidae) |
| [B]. ट्रायोनाइकीडी (Trionychidae) |
| [C]. टेस्टुडिनिडी (Testudinidae) |
| [D]. चेलोनिडी (Cheloniidae) |
[10]. हाल ही में पूर्वी हिमालय में खोजी गई ‘लेपिडोकैम्पा सिक्किमेन्सिस’ नामक प्रजाति किस जीव समूह से संबंधित है?
| [A]. उभयचर |
| [B]. डिप्लूरा |
| [C]. मोलस्क |
| [D]. कवक |
[11]. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹1 लाख करोड़ के किस कोष को मंजूरी प्रदान की?
| [A]. राष्ट्रीय शहरी नवीकरण कोष |
| [B]. स्मार्ट सिटीज़ अवसंरचना कोष |
| [C]. अर्बन चैलेंज फंड (UCF) |
| [D]. अटल शहरी विकास कोष |
[12]. हाल ही में असम राइफल्स ने अपने श्वान दस्ते (Canine Squad) में स्वदेशी कुत्तों की नस्लों को शामिल करना प्रारंभ किया है। मणिपुर की किस स्वदेशी नस्ल को इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शामिल किया गया है?
| [A]. कोम्बाई |
| [B]. तंगखुल हुई |
| [C]. राजापालयम |
| [D]. मुढोल हाउंड |
[13]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ परिसर के साथ ‘कर्तव्य भवन–1’ एवं ‘कर्तव्य भवन–2’ का उद्घाटन किया। ये नव-निर्मित भवन कहां स्थित हैं?
| [A]. नई दिल्ली |
| [B]. मुंबई |
| [C]. गांधीनगर |
| [D]. लखनऊ |
[14]. ‘जुलाई नेशनल चार्टर’, जिसे हाल ही में एक जनमत संग्रह के माध्यम से अनुमोदित किया गया, किस देश के राजनीतिक या संवैधानिक सुधारों से संबंधित है?
| [A]. श्रीलंका |
| [B]. नेपाल |
| [C]. बांग्लादेश |
| [D]. म्यांमार |
[15]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। यह फैसिलिटी किस राज्य में स्थित है?
| [A]. अरुणाचल प्रदेश |
| [B]. असम |
| [C]. मणिपुर |
| [D]. मेघालय |
[16]. केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रेक्षणीय खगोलशास्त्र को बढ़ावा देने हेतु लद्दाख में नए टेलिस्कोप स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। अपनी विशाल टेलिस्कोप प्रणालियों के लिए विख्यात लद्दाख के हानले गाँव को, भारत के पहले और एकमात्र किस विशिष्ट दर्जे के रूप में मान्यता दी गई है?
| [A]. बायोस्फीयर रिजर्व |
| [B]. जियो-हेरिटेज पार्क |
| [C]. एस्ट्रोनॉमिकल हेरिटेज साइट |
| [D]. डार्क स्काई रिज़र्व |
[17]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मानव-बस्तियों में ‘लायन-टेल्ड मकाक’ की बढ़ती मौजूदगी का कारण वहां आसानी से भोजन मिलना है। लायन-टेल्ड मकाक भारत के किस क्षेत्र का स्थानिक जीव है?
| [A]. पूर्वी हिमालय |
| [B]. मध्य भारतीय उच्चभूमि |
| [C]. पश्चिमी घाट |
| [D]. सुंदरबन |
[18]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ‘महाद्वीपीय मेंटल भूकंप’ नामक दुर्लभ प्रकार के भूकंपों का पहला वैश्विक मानचित्र तैयार किया है। अधिकांश भूकंप जहाँ पृथ्वी की भू-पर्पटी (क्रस्ट) में उत्पन्न होते हैं, वहीं मेंटल भूकंप भू-पर्पटी और मेंटल को अलग करने वाली सीमा के नीचे अधिक गहराई में उत्पन्न होते हैं। इस सीमा को क्या कहा जाता है?
| [A]. गुटेनबर्ग असंबद्धता |
| [B]. मोहोरोविसिक असंबद्धता |
| [C]. लेहमैन असंबद्धता |
| [D]. कॉनराड असंबद्धता |
[19]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ‘वैली ऑफ द किंग्स’ में स्थित मकबरों पर तमिल ब्राह्मी, प्राकृत और संस्कृत में लगभग 30 अभिलेखों की पहचान की है। ‘वैली ऑफ द किंग्स’ किस देश में स्थित है?
| [A]. ग्रीस |
| [B]. मिस्र |
| [C]. तुर्किये |
| [D]. ईरान |
[20]. हाल ही में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने कैपिटल रीजन रिंग रोड परियोजना के लिए कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य के वन भूमि के एक छोटे हिस्से के डायवर्जन को मंजूरी दी। कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. झारखंड |
| [C]. छत्तीसगढ़ |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal



